पायलट की गाड़ी पर सवार गहलोत !

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट की मोटरसाइकिल में बैठे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत.

सचिन पायलट और अशोक गहलोत
सचिन पायलट और अशोक गहलोत

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुआ जिसमें राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट मोटरसाइकल चला रहे हैं और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उनके पीछे बैठे हैं.

पायलट का कहना था कि कांग्रेस समर्थकों और उनकी गाड़ियों के कारण सड़क पर पांव रखने की जगह नहीं थी. लिहाजा दोनों बाइक पर सवार होकर करौली जिले में पायलट की संकल्प रैली के सभास्थल पर पहुंचे थे.

एक तो समर्थकों से खचाखच भरा पंडाल और ऊपर से धुर विरोधी चुपचाप पीछे बैठा हो. इसे कहते हैं, एक तीर से दो शिकार.

***

Read more!