दिग्गी राजा की गैर सियासी यात्रा के सियासी मायने !
मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले होने वाली नर्मदा यात्रा का सियासत से कोई लेना देना नहीं.

दिग्विजय सिंह
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह 9 अप्रैल को अपनी नर्मदा परिक्रमा पूरी कर लेंगे. दिग्गी राजा ने इस पदयात्रा को पूरी तरह गैर-सियासी बताया है, और यात्रा के दौरान एक बार भी राजनैतिक बयान नहीं दिया. पर भाजपा नेता प्रदूषण, अवैध रेत खनन, असफल पौधारोपण जैसे मुद्दों की सूची तैयार कर रहे हैं जिन्हें दिग्विजय सिंह यात्रा के बाद उठा सकते हैं.
क्या विरोधियों को हैरत में डालने केलिए मशहूर राघोगढ़ के राजा वाकई उन्हें अचंभे में डाल सकते हैं!
***

