अधिकारियों मंत्री की इस कमेटी से अधिकारियों के बीच मचा हड़कंप
रक्षा मंत्री एडवाइजरी कमेटी ऑन मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस कमेटी को रक्षा उपकरणों की खरीद और विकास के कार्यों में सुस्त रफ्तार के बारे में छह महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट देनी है.

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से एक नई कमेटी के गठन से मंत्रालय के नौकरशाहों में हड़कंप मच गया है. 7 फरवरी को पूर्व सचिव विनयशील ओबेराय की अध्यक्षता में गठित 13 सदस्यीय समिति का नाम रक्षा मंत्री एडवाइजरी कमेटी ऑन मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस कैपिटल प्रोजेक्ट्स है.
इस समिति में सेवानिवृत्ति अफसर और सुरक्षा बलों के बड़े अफसर शामिल हैं. कमेटी को रक्षा उपकरणों की खरीद और विकास के कार्यों में सुस्त रफ्तार के बारे में छह महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट देनी है. कमेटी को इसके लिए पुराने मामलों को खंगालना होगा और एक-एक मामले को देखना होगा. जाहिर है, अफसरों को गड़बड़ियों का खुलासा होने का डर सता रहा होगा.
***

