सूचकांकः ट्रंप और वीजा का सवाल

नया साल अमेरिका में एच1बी वीजा पर काम रहे भारतीयों को झटके देने के साथ शुरू हुआ था, लेकिन अब ट्रंप प्रशासन नीति में बदलाव की इस पहल से पीछे हट गया है.

डॉनल्ड ट्रंप
डॉनल्ड ट्रंप

सूचकांक

ट्रंप और वीजा का सवाल

नया साल अमेरिका में एच1बी वीजा पर काम रहे भारतीयों को झटके देने के साथ शुरू हुआ था, जब बताया गया कि होमलैंड सिक्योरिटी महकमा इस वीजा के विस्तार पर रोक के नए नियमों पर विचार कर रहा है. एच1बी छह साल का वर्क परमिट है और इसी मियाद के दौरान वीजाधारक स्थायी निवासी बनने की अर्जी दाखिल कर देते हैं. मगर भारतीयों सहित कुछ निश्चित देश के नागरिकों  के लिए इंतजार की मियाद छह साल से ज्यादा होने के चलते कानूनी दर्जा बनाए रखने के लिए एच1बी का विस्तार जरूरी होता है. इस रोक से ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे हिंदुस्तानियों को मजबूरन अमेरिका छोडऩा पड़ता. उनकी खुशकिस्मती से दबाव के आगे झुकते हुए ट्रंप प्रशासन नीति में बदलाव की इस पहल से पीछे हट गया है.

Read more!