काबिल वकील
समलैंगिक विवाह वैध बनाने की मांग संबंधी मामले में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर सवाल उठाने तक, उन्होंने हमेशा केंद्र की दलीलों को कानूनी मजबूती प्रदान की है.

ऊंचे और असरदार : 50 रसूखदार
32 हरीश साल्वे, 68 वर्ष
सुप्रीम कोर्ट वकील,
क्वींस काउंसेल, यूके
क्योंकि वे केंद्र सरकार के शीर्ष कानूनी सलाहकार हैं. उन्होंने अदाणी समूह की छवि को नुक्सान पहुंचाने वाली रिपोर्ट के जरिए विपक्ष को एक बड़ा मुद्दा थमा देने वाली हिंडनबर्ग रिसर्च के खिलाफ जांच की मांग उठाई थी.
इससे लेकर समलैंगिक विवाह वैध बनाने की मांग संबंधी मामले में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर सवाल उठाने तक, उन्होंने हमेशा केंद्र की दलीलों को कानूनी मजबूती प्रदान की है
क्योंकि जब वजह खास मायने रखती हो तो उन्हें फीस की परवाह नहीं है—चाहे एनएचआरसी के कहने पर बिलकिस बानो की तरफ से पेश होना हो, या कुलभूषण जाधव जासूसी मामले में भारत का प्रतिनिधित्व करना अथवा उपहार सिनेमा अग्निकांड पीड़ितों की तरफ से दलीलें देना
एक अलग पहलू: साल्वे संगीत के शौकीन हैं और पियानो भी बजा लेते हैं.
क्योंकि वे देश के सबसे ज्यादा मांग में रहने वाले वकील हैं और उनके क्लाइंट में रिलायंस, आइटीसी, टाटा, अदाणी, वोडाफोन और मेटा आदि शामिल हैं.