निर्माण क्षेत्र में नायाब

मैनेजमेंट की भी डिग्री रखने वाले सिविल इंजीनियर सुब्रह्मण्यम को कंपनी में लोग एसएनएस के नाम से जानते हैं. मीडिया से वे दूरी ही बनाकर रखना पसंद करते हैं.

एस.एन. सुब्रह्मण्यम
एस.एन. सुब्रह्मण्यम

ऊंचे और असरदार : रसूखदार

30.एस.एन. सुब्रह्मण्यम, 63 वर्ष 
सीईओ, एमडी और अगले सीएमडी, लार्सन ऐंड टुब्रो

क्योंकि 2017 में इंजीनियरिंग और निर्माण क्षेत्र की दिग्गज कंपनी की कमान संभालने के बाद सुब्रह्मण्यम ने 2019-2023 की अवधि में कंपनी के राजस्व में 36 फीसद बढ़ोतरी और शुद्ध संपत्ति में 43 फीसद की वृद्धि कराई. 2022-23 में एलऐंडटी का कुल राजस्व सालाना आधार पर 17 फीसद वृद्धि के साथ 1.83 लाख करोड़ रुपए था.

इसमें बुनियादी ढांचा परियोजना क्षेत्र के भारी-भरकम ऑर्डर पूरे किए और आइटी तथा टेक्नोलॉजी सेवा पोर्टफोलियो में मजबूत तेजी ने भी उसकी खासी मदद की. इस अक्तूबर में मौजूदा चेयरमैन ए.एम. नाइक के सेवानिवृत्त होने पर सुब्रह्मण्यम एलऐंडटी के चेयरमैन भी बन जाएंगे

क्योंकि 2022 में एलऐंडटी ने बिजनेस-टु-बिजनेस औद्योगिक उत्पाद और सेवाएं बेचने के लिए और साथ ही वित्तीय/लॉजिस्टिक सहारा देने के लिए अपना ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म एलऐंडटी-सूफिन लॉन्च किया. इसका मकसद 15,000 से ज्यादा पिनकोड तक के इलाकों में दूर-दूर तक डिलिवरी पक्की करना है

शास्त्रीय है उनका झुकाव पश्चिमी शास्त्रीय संगीत उन्हें उतना ही लुभाता है जितना कि क्रिकेट. मैनेजमेंट की भी डिग्री रखने वाले सिविल इंजीनियर सुब्रह्मण्यम को कंपनी में लोग एसएनएस के नाम से जानते हैं. मीडिया से वे दूरी ही बनाकर रखना पसंद करते हैं

क्योंकि कंपनी की आइटी शाखा एलऐंडटी इन्फोटेक और 2019 में अधिग्रहीत की गई माइंडट्री का नवंबर 2022 में विलय करके एलटीआइमाइंडट्री बनाई गई जो राजस्व के लिहाज से भारत की छठी सबसे बड़ी आइटी फर्म है और वित्त वर्ष 2022-23 में जिसका राजस्व 32,800 करोड़ रुपए से ज्यादा (4 अरब डॉलर) और कर्मचारियों की संख्या  84,000 से ज्यादा थी.

तेज गति वाली टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके एलऐंडटी परियोजनाओं की अवधि में जबरदस्त कमी लाई. हाल ही इसने 96 फ्लैट वाला 12 मंजिला आवासीय टावर 96 दिन में और एक सात मंजिला इमारत 45 दिन में बना डाली.

Read more!