साम्राज्य निर्माता

उनके मेटल कारोबार ने एलाबामा, अमेरिका में एक ग्रीनफील्ड एल्यूमीनियम रोलिंग और रीसाइक्लिंग प्लांट में 2.5 अरब डॉलर (20,706 करोड़ रु.) के निवेश की घोषणा की.

कुमार मंगलम बिड़ला
कुमार मंगलम बिड़ला

ऊंचे और असरदार : रसूखदार

2.. कुमार मंगलम बिड़ला, 55 वर्ष 
चेयरमैन, आदित्य बिड़ला ग्रुप 

क्योंकि एकदम शांत और अपनी दो-टूक शैली में बिड़ला बड़ी बाजी खेलते हैं. सो, आश्चर्य नहीं कि पिछले साल उनके समूह का टर्नओवर लगभग 5 लाख करोड़ रु. तक पहुंच गया, जिससे यह भारत के सबसे बड़े कारोबारी समूहों में से एक बन गया

क्योंकि उनकी बदौलत दुनिया भर में भारत के नाम का डंका बजना जारी है. उनके मेटल कारोबार ने एलाबामा, अमेरिका में एक ग्रीनफील्ड एल्यूमीनियम रोलिंग और रीसाइक्लिंग प्लांट में 2.5 अरब डॉलर (20,706 करोड़ रु.) के निवेश की घोषणा की. यह अमेरिका में किसी भारतीय कारोबारी समूह का सबसे बड़ा निवेश है

क्योंकि उनकी सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक ने वित्त वर्ष 2023 में इतिहास रचा था जब उसकी बिक्री की मात्रा 10 करोड़ टन से ऊपर हो गई थी. यह भारत की तीन अन्य प्रमुख कंपनियों (अंबुजा, एसीसी और श्री) की कुल बिक्री से ज्यादा थी

अगली पीढ़ी की तैयारी: बिड़ला ने अब औपचारिक तौर पर अपने बच्चों अनन्या और आर्यमन को समूह में प्रवेश करा दिया है. इस तरह ये किंवदंती बन गए खानदान की पांचवी पीढ़ी है

सर्वोच्च सम्मान: उन्हें मार्च में देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मभूषण से नवाजा गया. वे यह सम्मान पाने वाले बिड़ला परिवार में चौथे व्यक्ति हैं

क्योंकि उनके फैशन कारोबार में जल्द ही देश के सर्वश्रेष्ठ एथनिक ब्रांड का पोर्टफोलियो होगा. इनमें सब्यसाची, तरुण तहिलियानी, शांतनु ऐंड निखिल, मसाबा, जयपोर, तस्वा, डब्ल्यू और ऑरीलिया शामिल हैं. आखिरी दो ब्रांड टीसीएनएस क्लोदिंग के अधिग्रहण के बाद जुड़े

क्योंकि जहां 2021 में बिट्स स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने पुराने टेक ब्रांड को पंख दिए, वहीं इस साल बिट्स लॉ स्कूल, मुंबई ने देश में कानून पढ़ाने वाले संस्थानों में अपना नाम जोड़ा

क्योंकि उन्होंने अपने दादाजी बी.के. बिड़ला के नाम पर लंदन बिजनेस स्कूल में 1.5 करोड़ पाउंड की स्कॉलरशिप की शुरुआत की. यह स्कॉलरशिप किसी भी यूरोपियन बिजनेस स्कूल के लिए सबसे बड़ी है
 
क्योंकि उन्होंने ग्रामीण भारत की बेहतरी के लिए आदित्य बिड़ला सेंटर फॉर कम्यूनिटी इनिशिएटिव्ज ऐंड रूरल डेवलपमेंट की स्थापना की.

Read more!