ई-कॉमर्स की प्रतिभा

अग्रवाल टेक्नोलॉजी के महारथी हैं और अमेजन में करियर की शुरुआत में ही संस्थापक जेफ बेजोस के टेक एडवाइजर थे.

अमित अग्रवाल
अमित अग्रवाल

ऊंचे और असरदार : रसूखदार

36 अमित अग्रवाल, 48 वर्ष 
सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, इंडिया ऐंड इमर्जिंग मार्केट, अमेजन

क्योंकि सख्त होते नियम-कायदों और वॉलमार्ट (फ्लिपकार्ट के जरिए) तथा रिलायंस, टाटा और सरकार-समर्थित ओएनडीसी जैसी घरेलू कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद वे भारत के ई-कॉमर्स क्षेत्र में अमेजन का कारवां आगे बढ़ाते रहे.

रिसर्च फर्म रेडसियर स्ट्रैटजी के मुताबिक भारतीय ऑनलाइन खुदरा बाजार में पिछले साल एमेजन की हिस्सेदारी 26 फीसद थी

क्योंकि वे अमेजन के भीतर कॉर्पोरेट सीढ़ियां चढ़ रहे हैं, और अब अलीबाबा, जेडी डॉट कॉम और शॉपी सरीखे दूसरे बड़े खिलाड़ियों को टक्कर देते हुए तमाम उभरती अर्थव्यवस्थाओं में उसके कारोबार की अगुआई भी कर रहे हैं

क्योंकि अमेजन वेब सीरीज का इरादा 2030 तक भारत में 12.7 अरब डॉलर खर्च करने का है, जिससे क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगी, जो पीएम मोदी के 1 ट्रिलियन डॉलर (82.8 लाख करोड़ रुपए) की डिजिटल अर्थव्यवस्था के सपने के लिए बेहद अहम है.

तकनीकी धुरंधर
अग्रवाल टेक्नोलॉजी के महारथी हैं और अमेजन में करियर की शुरुआत में ही संस्थापक जेफ बेजोस के टेक एडवाइजर थे

Read more!