दूरसंचार दिग्गज

कारोबार पर तेज नजर रखने वाले दूरसंचार के दिग्गज उद्योगपति लगातार ज्यादा से ज्यादा चाहते हैं.

सुनील भारती मित्तल
सुनील भारती मित्तल

ऊंचे और असरदार : रसूखदार

5. सुनील भारती मित्तल, 65 वर्ष 
संस्थापक और चेयरमैन भारती एंटरप्राइजेज

क्योंकि लाखों लोगों के जेहन में वह जिंगल घर कर चुका है और वह 39 करोड़ के उपभोक्ता आधार और 60 लाख घरों में तार कनेक्शन के रूप में दिखता है. मुश्किल दिनों में एयरटेल ने मोबाइल टेलीफोनी और इंटरनेट सेवाओं में रिलायंस जियो के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी के रूप में अपनी जगह को बखूबी थामे रखा.

सबसे पहले 5जी लेकर आने वाले मित्तल अखिल भारतीय कवरेज के लिए पूरी ऊर्जा लगा रहे हैं, जो उन्हें अगले वित्त वर्ष के अंत तक पूरा कर लेने की उम्मीद है. ऐसा होने पर दोनों बड़ी कंपनियों के बीच टैरिफ युद्ध के लिए तैयार रहिए

क्योंकि कारोबार पर तेज नजर रखने वाले दूरसंचार के दिग्गज उद्योगपति लगातार ज्यादा से ज्यादा चाहते हैं. 4.6 लाख करोड़ रु. के बाजार पूंजीकरण के साथ एयरटेल ने टाटा टेली, टेलीनॉर का ग्राहक आधार गड़प लिया और अब दूसरे बड़े शिकारी जियो के साथ धीरे-धीरे वोडाफोन का ग्राहक आधार कुतर रही है.

वित्त वर्ष 2022-23 में उसके 2.33 करोड़ नए 4जी उपभोक्ता कारोबार का बेहतरीन समीकरण बनाते हैं: वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में प्रति यूजर 193 रुपए की कमाई

क्योंकि एयरटेल ने ''महज टेलीकॉम कंपनी के तौर पर सोचना बंद कर दिया’’ है. मौजूदा वक्त के अनुरूप मित्तल की दिलचस्पी अब रियल एस्टेट, शिक्षा, मॉल, टेलीकॉम, बीमा, भुगतान, हॉस्पिटैलिटी से लेकर कृषि और खाद्य तक कई क्षेत्रों में फैली है. इसलिए इन सभी क्षेत्रों में उनके विचार मायने रखते हैं और क्षेत्र के दिग्गज, नीति-निर्माता और नेता समान रूप से उन पर ध्यान देते हैं

भाग्यशाली अंक 23 के अंक में उन्हें बहुत भरोसा है. यह उनकी जन्मतिथि— 23 अक्तूबर, 1957—है, और उनकी कई कारों का नंबर भी. और हां, यह 2023 भी है

क्योंकि उनके एयरटेल पेमेंट बैंक ने, जिसे वे अपने साथी अरबपति उदय कोटक के कोटक महिंद्रा बैंक के साथ मिलकर चलाते हैं, 5.4 करोड़ से ज्यादा का उपभोक्ता आधार जुटा लिया है. अगले दो साल में, जब कंपनी 10 साल की हो जाएगी, वे इसे शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने की उम्मीद कर रहे हैं. इसका मूल्य 23 होने पर क्या उस पर दांव लगाना चाहते हैं?

क्योंकि भारती एंटरप्राइजेज की चैरिटी विंग भारती फाउंडेशन शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से लगी है. आज वह अपने ध्वजवाहक सत्या भारती स्कूल कार्यक्रम के तहत पांच राज्यों के सुदूर गांवों में 170 से ज्यादा स्कूल चलाती है, जिनसे करीब 40,000 छात्र जुड़े हैं, जिनमें आधी लड़कियां हैं.

इस बीच वह सत्या भारती क्वालिटी सपोर्ट कार्यक्रम के तहत 11 राज्यों के 800 सरकारी स्कूलों में सहायता प्रदान कर रही है. फाउंडेशन स्वच्छता के क्षेत्र में भी काम कर रहा है, और उसने लुधियाना और अमृतसर में 31,000 से ज्यादा शौचालयों का निर्माण किया है.

Read more!