पिच पर गजब पकड़
वे मुंबई इंडियंस की कप्तान थीं, जिसने महिला प्रीमियर लीग का पहला खिताब जीता. इसलिए आश्चर्य नहीं कि विजडेन ने उन्हें पांच क्रिकेटर ऑफ द ईयर में एक चुना है, यह खिताब भी पाने वाली वे पहली महिला क्रिकेटर हैं

ऊंचे और असरदार : रसूखदार
47. हरमनप्रीत कौर, 34 वर्ष, क्रिकेटर
क्योंकि वे भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक को दिलाने वाली कप्तान हैं. वे पिछले साल सितंबर में इंग्लैंड सीरीज में प्रदर्शन के लिए आइसीसी प्लेयर ऑफ मन्थ का खिताब पाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं. वे मुंबई इंडियंस की कप्तान थीं, जिसने महिला प्रीमियर लीग का पहला खिताब जीता. इसलिए आश्चर्य नहीं कि विजडेन ने उन्हें पांच क्रिकेटर ऑफ द ईयर में एक चुना है, यह खिताब भी पाने वाली वे पहली महिला क्रिकेटर हैं
बचपन के सपने: टीम की साथियों में प्यार से 'हैरी दी' कहलाने वाली कौर के बचपन के हीरो वीरेंद्र सहवाग थे
क्योंकि उनका बल्ला देसी और विदेशी पिचों पर एक समान चलता है. कौर ने 2022 में दो एकदिवसीय शतक जड़े और उनका औसत 58 था. इनमें एक शतक इंग्लैंड के खिलाफ था, जब कौर ने 111 गेंदों में 143 रन ठोका. लिहाजा, 1999 के बाद पहली दफा इंग्लैंड की धरती पर एकदिवसीय सीरीज जीतने में यह कारगर साबित हुआ
क्योंकि आश्चर्य नहीं कि वे टीम इंडिया को पहले आइसीसी ट्रॉफी की राह दिखाएं, जो अब तक देश नहीं पा सका है. दरअसल टीम इस साल टी-20 विश्व कप खिताब जीतने के करीब पहुंच चुकी थी, लेकिन सेमीफाइनल में चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार गई
चटोरी ख्वाहिशें: कौर को छोले भटूरे और बटर चिकन तथा नान पसंद है
48. भाविश अग्रवाल, 37 वर्ष, सह-संस्थापक, ओला कैब और ओला इलेक्ट्रिक
डिजिटल राइडर
क्योंकि ओला भारत में डिजिटल नियंत्रित कैब सेवा में बड़ा खिलाड़ी बनी हुई है
क्योंकि इलेक्ट्रिक दोपहिया मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में उतरने का उनका साहसी कदम फल देने लगा है. ओला संचालन भी मुनाफे में है. कंपनी अब तक 20 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच चुकी है. अग्रवाल की योजना अब मैन्युफैक्चरिंग क्षमता चार गुना बढ़ाने की है
क्योंकि ओला इलेक्ट्रिक की इस अप्रैल में ईवी स्कूटर बाजार में करीब 40 फीसद हिस्सेदारी थी, करीब 30,000 नग की बिक्री की, जो कंपनी की अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री थी
'सख्त' मिजाज अग्रवाल अपनी आक्रामक प्रबंधन शैली के लिए जाने जाते हैं. उनके कुछ सहयोगियों का कहना है कि वे अमूमन मेमो में पृष्ठ पर संख्या न लिखी होने, कागज की गुणवत्ता, या अधूरे वाक्य देखकर प्रेजेंटेशन को फाड़ देते हैं या बैठक रद्द कर देते हैं. कथित तौर पर उन्होंने एक फाटक के खुले होने पर एक कर्मचारी को दौड़कर फैक्टरी के तीन चक्कर लगाने को कहा