शेयर बाजार से शिखर तक

महज एक दशक के भीतर ही जेरोधा का वैल्यूएशन बढ़कर करीब 30,000 करोड़ रुपए पहुंच गया है.

नितिन कामथ और निखिल कामथ
नितिन कामथ और निखिल कामथ

ऊंचे और असरदार : रसूखदार

33 नितिन कामथ, 43 वर्ष 
जेरोधा के फाउंडर और सीईओ

निखिल कामथ, 35 वर्ष 
जेरोधा के को-फाउंडर और सीएफओ

क्योंकि इन भाइयों की जोड़ी ने भारत में सबसे बड़ा और सबसे सक्षम ऑनलाइन स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म बनाया है. महज एक दशक के भीतर ही जेरोधा का वैल्यूएशन बढ़कर करीब 30,000 करोड़ रुपए पहुंच गया हैक्योंकि उनकी फिनटेक फर्म ने तेजी से आगे बढ़कर बाजार के पांचवें हिस्से पर कब्जा बना लिया है. यह प्लेटफॉर्म पहले ही करीब 1.2 करोड़ ग्राहकों को सेवाएं प्रदान कर रहा है, जिनमें लगभग 25 लाख यानी 20 फीसद वायदा कारोबार में सक्रिय हैं

क्योंकि कोविड के समय लॉकडाउन और उसके बाद की अवधि में उन्होंने ब्रोकरेज क्षेत्र में अपनी पैठ को और गहरा किया. आकर्षक सेवा शुल्क के साथ जेरोधा अपना ग्राहक आधार और लाभान्तर दोनों को बढ़ा रहा है.

सीखने में आगे: नितिन ने बैंगलोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री ली है लेकिन छोटे भाई निखिल ने तो अपनी मैट्रिक की पढ़ाई भी पूरी नहीं की, दसवीं कक्षा के बाद स्कूल छोड़ दिया और किशोरावस्था में ही स्टॉक ट्रेडिंग में हाथ आजमाया

Read more!