स्टीयरिंग मजबूत हाथों में

बीते दो दशकों में पांच लाख से ज्यादा साधनहीन लड़कियों को ऊंची गुणवत्ता वाली तालीम मुहैया कराई. लड़कियों की शिक्षा पर केंद्रित नंदी फाउंडेशन के वे चेयरमैन हैं.

आनंद महिंद्रा
आनंद महिंद्रा

ऊंचे और असरदार : रसूखदार

22 आनंद महिंद्रा, 68 वर्ष 
चेयरमैन, महिंद्रा ग्रुप

क्योंकि अपनी कार्यकारी भूमिका से हटने और एमऐंडएम के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनने के बाद महिंद्रा अब 'महिंद्रा ग्रुप की अंतरात्मा की आवाज’ वाली भूमिका निभा रहे हैं.

100 देशों में बिक्री के साथ 19.7 अरब डॉलर (1.6 लाख करोड़ रुपए) के इस समूह की मौजूदगी 20 से ज्यादा सेक्टर्स में है, जिनमें पैसेंजर और कमर्शियल वाहन, खेती के उपकरण, टेक और फाइनेंस सेवाएं, रक्षा और रियल एस्टेट शामिल हैं

क्योंकि एमऐंडएम ने एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर एसयूवी लॉन्च कीं. 20 अप्रैल से यह अब तक पांच एसयूवी लॉन्च कर चुकी है और 20.6 फीसद हिस्सेदारी के साथ कंपनी इस सेग्मेंट की मार्केट लीडर है

हर कोई आनंद ले भारत के अनूठे नवाचारों पर हमेशा लट्टू रहने वाले आनंद महिंद्रा अपनी नजर में आने वाली किसी भी दिलचस्प चीज को ट्विटर पर अपने 1.05 करोड़ फॉलोअर्स के साथ साझा करने से कभी नहीं चूकते

क्योंकि उन्होंने नन्हीं कली कार्यक्रम शुरू किया, जिसने बीते दो दशकों में पांच लाख से ज्यादा साधनहीन लड़कियों को ऊंची गुणवत्ता वाली तालीम मुहैया कराई. लड़कियों की शिक्षा पर केंद्रित नंदी फाउंडेशन के वे चेयरमैन हैं जो युवाओं को कौशल सिखाने और छोटे किसानों को टिकाऊ आजीविका मुहैया करवाने के क्षेत्र में काम करता है. महिंद्रा 2 अरब डॉलर (16,440 करोड़ रुपए) के इंपैक्ट फंड द राइज फंड के बोर्ड में भी हैं

क्योंकि एमऐंडएम की ओर से प्रायोजित सालाना ब्लूज संगीत समारोह महिंद्रा ब्लूज फेस्टिवल मुंबई के सांस्कृतिक कैलेंडर के सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाले आयोजनों में से एक है.

Read more!