बेताज बादशाह
टाटा ट्रस्ट द्वारा संचालित पहल पराग बच्चों में पठन-पाठन की इच्छा जगाता है, उन्हें हिंदी और अंग्रेजी साहित्य में पारंगत करता है और किताबों को अध्यापकों, अभिभावकों और पुस्तकालयों के लिए संग्रहित करता है.

ऊंचे और असरदार : रसूखदार
3. रतन टाटा, 85 वर्ष
चेयरमैन, टाटा ट्रस्ट
क्योंकि टाटा संस के 66 प्रतिशत शेयर वाले उसकी दानदाता शाखा टाटा ट्रस्ट के मुखिया के नाते वे भारतीय उद्योग की आकाशगंगा के सबसे चमकदार नक्षत्र बने हुए हैं. वे टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के चेयरमैन की नियुक्ति में अहम भूमिका निभाते हैं
क्योंकि टाटा ट्रस्ट ने देश के असम, झारखंड, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में 10 कैंसर उपचार केंद्र बनाए और चला रहे हैं. ट्रस्ट का बनाया कैंसर कंट्रोल मॉडल विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं को अनगिनत लोगों की पहुंच में लाया
पढ़ने-पढ़ाने की संस्कृति टाटा ट्रस्ट द्वारा संचालित पहल पराग बच्चों में पठन-पाठन की इच्छा जगाता है, उन्हें हिंदी और अंग्रेजी साहित्य में पारंगत करता है और किताबों को अध्यापकों, अभिभावकों और पुस्तकालयों के लिए संग्रहित करता है. उसके तीसरे संस्करण 2023 की सम्मान सूची में 33 प्रकाशकों की मौलिक फिक्शन, नॉन फिक्शन और काव्य रचनाएं हैं
बुढ़ापे का बोझ नहीं पियानो सीखने से लेकर इन्स्टाग्राम पर पुरानी तस्वीरें पोस्ट करने तक उम्र उनके आड़े नहीं आती
पशु प्रेम खुद कुत्तों से खास लगाव को जग-जाहिर कर चुके हैं, इस कदर कि 2018 में (तत्कालीन) प्रिंस चार्ल्स के हाथों लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड को लेने बकिंघम पैलेस सिर्फ इसलिए नहीं जा पाए क्योंकि उनके दो पालतू कुत्ते बीमार थे
क्योंकि टाटा ट्रस्ट की भागीदारी से इंडिया जस्टिस रिपोर्ट के तीन संस्करण आ चुके हैं. 2019 में शुरू हुई यह रिपोर्ट न्याय प्राप्ति पर भारत के राज्यों की एकमात्र रैंकिंग उपलब्ध करवाती है.
इंडियन जस्टिस रिपोर्ट न सिर्फ बताती है कि राज्य अपने नागरिकों के लिए सबसे आवश्यक तत्व न्याय प्रणाली को कैसे और कितना आश्वस्त कर रहे हैं, बल्कि इसे राष्ट्रीय स्तर पर बहस का मुद्दा भी बनाती है. इस दायरे में बहुत कुछ करने की दरकार है