कला क्षेत्र की करामाती
वे मुंबई इंडियंस आइपीएल टीम की मालकिन हैं और इंडियन सुपर लीग फॉर फुटबॉल लॉन्च कर चुकी हैं.

ऊंचे और असरदार : रसूखदार
18 नीता अंबानी, 59 वर्ष
चेयरपर्सन, रिलायंस फाउंडेशन
क्योंकि उन्होंने मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के जरिए मंचीय कलाओं को काफी प्रोत्साहन दिया है. इस सेंटर में 2,000 सीटों वाले ग्रैंड थिएटर के अलावा 16,000 वर्ग फुट में चार मंजिला कलादीर्घा है और वर्कशॉप तथा शो के लिए दो छोटी जगहें हैं
क्योंकि वे देश में सबसे बड़े खेल प्रमोटरों में से एक हैं. वे मुंबई इंडियंस आइपीएल टीम की मालकिन हैं और इंडियन सुपर लीग फॉर फुटबॉल लॉन्च कर चुकी हैं. रिलायंस फाउंडेशन ओडिशा एथलेटिक्स हाइ परफॉर्मेंस सेंटर और 'एजुकेशन ऐंड स्पोर्ट्स फॉर ऑल’ कार्यक्रम के दायरे में बॉस्केटबॉल, भारोत्तोलन, आर्चरी और बैडमिंटन जैसे खेल शुमार हैं
उपाधियां नीता अंबानी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी की सदस्य चुनी जाने वाली पहली भारतीय महिला हैं और न्यूयॉर्क में मेट्रोपोलिटन म्युजियम ऑफ आर्ट के ट्रस्टी बोर्ड में पहली भारतीय हैं
क्योंकि उनकी अगुआई में रिलायंस फाउंडेशन ग्रामीण महिलाओं की शिक्षा और सशक्तीकरण के क्षेत्र में काम कर रहा है. 2022 में उसने विभिन्न विषयों में अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट छात्रों के लिए 5,100 छात्रवृत्तियां मुहैया कराईं.