पुराने चावल
तीन बार के लोकसभा सदस्य सिंह के हाथ लोगों की नब्ज पर हैं. उन्होंने शांतिकाल की तैनातियों में सैन्य अफसरों को राशन की सुविधा बहाल करवाई, जो मोदी सरकार ने पहले वापस ले ली थी.

केंद्रीय रक्षा मंत्री 68 वर्षीय राजनाथ सिंह शीर्ष राजनेताों की फेहरिस्त में चौथे नंबर पर हैं.
क्योंकि नरेंद्र मोदी की पहली सरकार के गृह मंत्री ने दूसरे कार्यकाल में रक्षा मंत्रालय की कमान संभाली और उनकी सत्ता पर जाहिरा तौर पर कोई खरोंच भी नहीं आई. वे सरकार में अहम शख्सियत बने हुए हैं—जो मोदी-शाह की ताकतवर जोड़ी के दबदबे को देखते हुए कम बड़ी कामयाबी नहीं
क्योंकि उन्होंने कैबिनेट कमेटियों के गठन के बाद कुछ ही घंटों के भीतर उनमें बदलाव के लिए सरकार को मजबूर करके अपनी ताकत दिखा दी. सिंह पहले सिर्फ दो कमेटियों में थे—जबकि गृह मंत्री शाह आठ कमेटियों में—बदली हुई फेहरिस्तों में छह कमेटियों में शामिल किए गए
क्योंकि तीन बार के लोकसभा सदस्य सिंह के हाथ लोगों की नब्ज पर हैं. उन्होंने शांतिकाल की तैनातियों में सैन्य अफसरों को राशन की सुविधा बहाल करवाई, जो मोदी सरकार ने पहले वापस ले ली थी
चुस्ती-तंदुरुस्ती
फिटनेस को लेकर उत्साही सिंह सुबह आधे घंटे व्यायाम करते हैं. दिमागी चुस्ती की खातिर वैदिक गणित की पहेलियां हल करते हैं.
***