देश के दस ऊंचे और असरदार खिलाड़ियों में जय शाह ने कैसे बनाई जगह?

दिसंबर में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को विस्तारित कर अधिक टीमों को शामिल करने और संभवत: 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल कराने जैसे निर्णयों में जय शाह अहम भूमिका निभाएंगे

जय शाह, 35 वर्ष, चेयरमैन, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल
जय शाह, 35 वर्ष, चेयरमैन, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल

शाह को निर्विरोध अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आइसीसी) का अध्यक्ष चुना गया, और उन्होंने वैश्विक स्तर पर सबसे कम उम्र में इस खेल संस्था के नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाली. दिसंबर में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को विस्तारित कर अधिक टीमों को शामिल करने और संभवत: 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल कराने जैसे निर्णयों में अहम भूमिका निभाएंगे.

2019 से ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के सचिव के तौर पर इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) को इस बड़े स्तर तक पहुंचाने में बड़ी अहम भूमिका निभाई. दरअसल, आइपीएल दुनियाभर में दूसरी सबसे अमीर खेल लीग बन गई है, और केवल अमेरिकी नेशनल फुटबॉल लीग ही इससे आगे है. आइपीएल खिलाड़ियों को अब उनकी अनुबंध की राशि के अलावा हर मैच के लिए 7.5 लाख रुपए की फीस मिलती है.

शाह के नेतृत्व में बीसीसीआइ ने महिला क्रिकेटरों के लिए वेतन समानता सुनिश्चित करके लैंगिक समानता की दिशा में बड़ा कदम उठाया. इस बोर्ड ने महिला प्रीमियर लीग की भी शुरुआत की, जिसके अब तक दो बेहद कामयाब आयोजन हो चुके हैं. साल 2024 के पेरिस ओलंपिक की खातिर एथलीटों की तैयारी में सहायता के लिए बोर्ड ने आइओए को 8.5 करोड़ रुपए का योगदान दिया.

शाह हर बड़े आयोजन के बाद बीसीसीआइ के शीर्ष अधिकारियों को स्थानीय स्ट्रीट फूड खिलाते हैं या उनके साथ किसी पारंपरिक भोजनालय में खाना खाने जाते हैं,

विराट कोहली, 35 वर्ष क्रिकेटर

 

विराट कोहली, 35 वर्ष क्रिकेटर

35 साल की उम्र में भी रन मशीन थमने का नाम नहीं ले रही, 2024 टी20 विश्व कप फाइनल में मैन ऑफ द मैच जीतने के बाद भी दमखम बरकरार.

कोहली ने किसी भी मौजूदा या अब इस दुनिया में नहीं रहे पुराने बल्लेबाज की तुलना में अधिक रिकॉर्ड तोड़े हैं. पिछले साल तेंडुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, अब उनके नाम वनडे में 50 शतक हैं. एक ही विश्व कप में सबसे ज्यादा रन, सबसे तेजी से 13,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी जैसे रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम हैं.

• क्योंकि कोहली विश्व क्रिकेट के 'मिस्टर भरोसेमंद' हैं. सभी प्रारूपों में करीब 27,000 रन बनाने के साथ वे अपने समकालीन क्रिकेटरों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. भारतीय खिलाड़ियों में वे तेंडुलकर के बाद दूसरे नंबर पर हैं जबकि सार्वकालिक सूची में चौथे नंबर पर.

•क्योंकि कोहली अपनी पीढ़ी के सबसे मशहूर क्रिकेटर हैं. सोशल मीडिया पर उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या बहुत ज्यादा (अकेले इंस्टा पर 27 करोड़ से ज्यादा) है. इसने उन्हें सबसे प्रभावशाली लोगों में शुमार कर दिया और वे दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों में से एक हैं.

कोहली दो विश्व खिताब—2011 आइसीसी विश्व कप और 2024 टी20 विश्व कप—जीतने वाली टीम का हिस्सा रहने वाले एकमात्र मौजूदा भारतीय खिलाड़ी हैं.

कोहली भारत के सबसे अधिक टैक्स देने वाले क्रिकेटर हैं. उन्होंने 2023-24 में कथित तौर पर 66 करोड़ रुपए टैक्स दिए. एंडोर्समेंट और बिजनेस कंपनियों ने उन्हें ताकतवर ब्रांड बना दिया है.

Read more!