सीआर पाटिल : कब तक पहुंचा पाएंगे जल शक्ति मंत्री पाइपलाइन से सभी घरों में पानी?
जल शक्ति मंत्रालय के तहत जल जीवन मिशन और नमामि गंगे जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम अभी भी चल रहा है. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के सामने इन्हें तेजी से पूरा करने की चुनौती

मंत्रालय के महत्वपूर्ण कार्यक्रम जल जीवन मिशन (सभी घरों में पाइपलाइन के जरिए पानी पहुंचाना) और नदियों की सफाई और गाद निकालने के लिए नमामि गंगे पर काम अभी भी हो रहा है. गंगा नदी की सतत धारा सुनिश्चित करने में ई- फ्लो मॉनिटरिंग सिस्टम की शुरुआत महत्वपूर्ण कदम है.
केंद्रीय जल आयोग की तिमाही रिपोर्ट के आंकड़ों का इस्तेमाल करके यह सिस्टम नदी में आने और जाने वाले जल के मुख्य आंकड़ों को ट्रैक करेगा और गंगा की मुख्य धारा के साथ बनी 11 परियोजनाओं के ई-फ्लो देखेगा.
क्या किया जाना चाहिए
सुरक्षा
सभी सहायक नदियों की निगरानी और नियामक व्यवस्था करना ताकि गंगा का पारिस्थितिकी तंत्र सुरक्षित रहे.
गहरा
काम हर जिले में 75 जल निकायों को बहाल करने और एक एकड़ या अधिक में 50,000 नए जल निकाय बनाने के लिए मिशन अमृत सरोवर में तेजी लाने की जरूरत
सी.आर. पाटिल, 69 वर्षः भाजपा, जल शक्ति मंत्री
राजभूषण चौधरी, राज्यमंत्री, 46 वर्षः भाजपा
वी. सोमन्ना, 73 वर्षः भाजपा