खुशीः घर में लाएं सकारात्मकता

इन आसान और साधारण नुस्खों के जरिये अपने घर की भीतरी साज-सज्जा को सुखद तथा सकारात्मक जगह में बदलें.

 घर की भीतरी साज-सज्जा को सकारात्मकमें बदलें
घर की भीतरी साज-सज्जा को सकारात्मकमें बदलें

खुशी की खोज

ऋद्धि काले

कोविड से जुड़ी चिंताएं और घर से काम करने के कारण बेचैनी बढ़ना स्वाभाविक है. ऐसे वक्त में आप अपने घर को रोशन करके सकारात्मक माहौल बना सकते हैं. डेकोर और डिजाइन उद्योग के विशेषज्ञ बता रहे हैं कि पांच आसान नुस्खों के जरिये आप घर को खुशियों से कैसे भर सकते हैं. 

हरा-भरा बनाएं
डेकोर ऐंड डिजाइन कंपनी द हाउस ऑफ थिंग्स की संस्थापक आस्था खेतान कहती हैं, ''पौधे किसी भी जगह में स्फूर्तिदायक एहसास पैदा कर सकते हैं. मूर्तिकला वाले इंडोर गमले या जैविक रूप से बने गमले सजावट की शानदार चीजें बन सकती हैं.’’

मेज को सजाएं
संकट के दौर में अमूमन आपकी भूख पर असर पड़ता है. खुद को दावत देना भोजन पर अपने ध्यान को वापस लाने का अच्छा तरीका हो सकता है. लग्जरी टेबलवेयर ब्रान्ड कौन्तेय की संस्थापक सोनल जेठा कहती हैं, ''मेज पर सजाने के लिए अपने बेहतरीन बर्तनों को निकालें. हम अपने महंगे बर्तनों को खास मौकों के लिए अलग रख देते हैं, लेकिन अगर किसी दिन आपका परिवार और आप उदास हों तो उन्हें इस्तेमाल करके आप कुछ खास और बेहतर महसूस कर सकते हैं.’’ 

सजावट जरूरी
सेरेइन डेकोर की संस्थापक मानसी दलाल कहती हैं, ''कभी-कभी अपनी सजावट की चीजों को इधर-उधर करने भर से उस जगह और आपके मिज़ाज के लिए जादू सरीखा असर होता है. चाहे वह सुनहरा कैंडल होल्डर हो या कोस्टर हो, सजावट की चीजें किसी भी जगह में अतिरिक्त जीवंतता ला सकती हैं.’’

हल्के परदे
फर्निंशिंग ब्रान्ड आरआर डेकोर के संस्थापक रोहित खेमका बताते हैं, ''उज्ज्वल और हल्के परदे किसी जगह में प्राकृतिक रोशनी को भीतर ला सकते हैं और ऊर्जा प्रदान कर सकते हैं. उत्साह और आरामदायक एहसास के लिए रंगीन परदों को आजमाएं.’’

खुशी की तलाश: इंडिया टुडे और आरपीजी ग्रुप का यह संयुक्त उद्यम खुशियां फैलाने का एक शानदार पहल है

—रिद्धि काले

किस चीज से मुझे खुशी मिलती है

जी.वी. प्रसाद
चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर
डॉ. रेड्डी’ज लैबोरेटरीज

खुशी के मंत्र

1.  अपने काम में मकसद और मायने तलाशना—यह अपनी पूरी क्षमता का एहसास करने और खुश रहने का एकमात्र जरिया है;

2.  अर्थपूर्ण संबंधों को गढ़ना—इसमें संख्या मायने नहीं रखती बल्कि परिवार, करीबी दोस्तों और सहकर्मियों के साथ रिश्तों की प्रगाढ़ता मायने रखती है, जो आपको आपकी तमाम सारी विचित्रता, कमियों और खूबियों को समझते और उन्हें स्वीकार करते हैं;

3.  मन की शांति को महत्व दें—अपने जमीर के मुताबिक चलें और सही काम के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहें;

4.  प्राकृतिक सौंदर्य की तारीफ करें—जंगलों, पहाड़ों और नदियों के बीच छुट्टियां बिताना हमेशा आनंददायक और स्फूर्तिदायक होता है;

5.  अच्छे स्वास्थ्य की महत्ता को कभी न भूलें, इन उपायों से शानदार ऊर्जा हासिल होती है.

Read more!