विलियम डैलरिंपलः जेएलएफ की कामयाबी चमत्कार जैसी

विलियम डैलरिंपल, लेखक-संयोजक, जयपुर, किताबों और अपने पसंदीदा लेखकों पर

चंद्रदीप कुमार
चंद्रदीप कुमार

जेएलएफ के मुद्दे पर लेखक विलयम डैलरिंपल से जैसन ओवरडॉर्फ की बातचीत

जयपुर में आपकी पसंदीदा जगह कौन-सी है?

देखिए, मुझे तो पुराने शहर के बाहर, पहाडिय़ों के ऊपर गलता जी वाला इलाका बहुत भाता है. पुराने तांत्रिक और साधु वहां मंडराते रहते हैं. यह पहाड़ी 18वीं सदी की हवेलियों और मंदिरों, टैंकों, श्मशान घाटों और कब्रघाटों से अटी पड़ी है. इस जंगली इलाके में लोग भी कम ही आते हैं. हिंदुस्तान में ऐसी जगहें मुझे खींचती हैं.

2017 में कौन-सी किताब आपको सबसे ज्यादा पसंद आई?

शायद माया जैसनॉफ की द डॉन वाच. यह जोसैफ कॉनरैड की गजब की जीवनी है, आप इसे स्टडी भी कह सकते हैं. यह जीवनी, आलोचना, यात्रा संस्मरण सब है. लिखावट तो कमाल की है ही. वे मेरी पसंदीदा नॉनफिक्शन ऑथर्स में से हैं. वे उन स्टार्स में हैं, जिनका जयपुर में बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.

जेएलएफ खासा कामयाब रहा है. भविष्य में किसी तरह का बदलाव करना चाहेंगे?

यह बड़ी कामयाबी से कहीं आगे निकल गया है. यह एक तरह का चमत्कार है. दुनिया के बड़े से बड़े लेखकों को यह आकर्षित करता है. हम उन चुनिंदा फेस्टिवल्स में से हैं, जो लेखकों को पैसे देकर नहीं बुलाता और यह दुनिया का अकेला बड़ा लिटररी फेस्टिवल है, जो निशुल्क है. इसके श्रोताओं की औसत उम्र 20 या 21 है. 700 बाल श्रोता तो उस दौरान रात रेलवे स्टेशन पर गुजारते हैं.

ऐसा कोई लेखक जो आपकी सूची में सबसे ऊपर हो?

कॉर्मेक मैकार्थी से मिलने को मंर बेताब हूं. वे मेरे पसंदीदा समकालीन उपन्यासकार हैं. पर वे घोर एकांत में रहते हैं, न तो अमेरिका छोड़ते हैं, न ही किसी उत्सव में जाते हैं.

Read more!