वित्त मंत्री रहे दबाव से बेअसर

वाकई 2017 देश के आर्थिक इतिहास में खास माना जाएगा क्योंकि एक के बाद एक कई ऐसे फैसले किए गए जिनसे अर्थव्यवस्था हिल उठी. उसके नतीजे अच्छे-बुरे दोनों हो सकते हैं.

अरुण जेटली
अरुण जेटली

वाकई 2017 देश के आर्थिक इतिहास में खास माना जाएगा क्योंकि एक के बाद एक कई ऐसे फैसले किए गए जिनसे अर्थव्यवस्था हिल उठी. उसके नतीजे अच्छे-बुरे दोनों हो सकते हैं लेकिन इनकी कमान संभाले शख्स को पूरा यकीन हैं कि वे अच्छी विरासत तैयार कर रहे हैं. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बीते साल की चुनौतियों और अनुभवों के बारे में सीनियर एडिटर श्वेता पुंज से बातचीत की. कुछ अंशः

2017 में अर्थव्यवस्था को कई झटकों का सामना करना पड़ा. अब नए साल के बारे में आपका क्या कहना है?

इतिहास में ऐसे कई मौके आए हैं जब ढांचागत बदलाव जरूरी हो गए हैं. अगर आप पीछे मुड़कर देखें तो इस साल कई महत्वपूर्ण ढांचागत बदलाव शुरू किए गए या लागू किए गए. एक, जो पहले से चल रहे थे और जिसे गति दी गई, वह था 'आधार' और सब्सिडियों में बड़ा परिवर्तन, ताकि जरूरतमंद लोगों को उसका सही लाभ मिल सके. दूसरे, नोटबंदी जो कुछ हफ्तों तक जारी रही लेकिन इससे लेनदेन नकदी केबदले डिजिटल तरीकों को अपनाने का बड़ा बदलाव हुआ.

अभी भी नकदी लेनदेन चल रही है लेकिन डिजिटलीकरण की तरफ एक बड़ा कदम उठा है और लोगों में संदेश गया है कि नगदी में लेनदेन करना ठीक नहीं है. एक और बड़ा फैसला जीएसटी का है जो स्थायी असर वाला है. अब सारे चुंगी नाके खत्म हो चुके हैं और सभी टैक्सों का एक में विलय हो गया है. इसमें 17 टैक्स और 23 चुंगियां खत्म हुए हैं. आपको केवल एक रिटर्न भरना होता है. आप मासिक रूप से अपना टैक्स देते हैं और सालाना रिटर्न भरते हैं.

मौद्रिक नीति समिति काम कर रही है. इसके अलावा दिवालिएपन की एक संहिता बनाई गई है. अब कर्जदार और कर्जदाता के बीच संबंध बदल गए हैं. वैश्विक विश्लेषक इसे ऐतिहासिक ढांचागत बदलाव मानते हैं. नेता तो नेता रहेंगे. इसलिए उनमें कई बार अपनी नाक से आगे न देख पाने की कमजोरी होती है. दो चीजें दुखद रही हैं—कांग्रेस ने प्रतिगामी रुख अख्तियार किया, धर्मनिरपेक्षता कालाधन की समर्थक और जीएसटी-विरोधी बन गई.

मेरा अगला कदम है बैंकों की पुनर्पूंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा करना.

हमारे यहां वित्त मंत्री के तौर पर टेक्नोक्रेट और विद्वान नेता रहे हैं. दोनों के बीच संतुलन कैसे बन पाता है? इस साल आपके लिए सबसे चुनौतीपूर्ण दौर कौन सा रहा है?

वित्त मंत्री को देश की बुनियादी समझ होनी चाहिए. उसे पता होना चाहिए कि दर्द कहां होता है और ऐसी नीतियां बनाने में उसका कुछ हद तक ध्यान रखना चाहिए. इसके अलावा आर्थिक मुद्दों की अच्छी समझ होना बहुत जरूरी है. आपको राजनैतिक और व्यापारिक हितों के दबाव से बेअसर होना चाहिए. वित्त मंत्री के जीवन में कोई भी दिन आसान नहीं होता.

नोटबंदी के बारे में क्या कहेंगे? क्या आप इसे बेहतर तरीके से कर सकते थे?

नोटबंदी में गोपनीयता सबसे जरूरी थी. एक बात बिल्कुल साफ थीरू इसमें कुछ देर के लिए दिक्कतें होंगी लेकिन लंबे दौर में यह फायदेमंद रहेगी. राजनैतिक रूप में हम जानते थे कि इससे हमें फायदा होगा. इस बारे में प्रधानमंत्री को मुझसे ज्यादा भरोसा था.

एक के बाद एक लगातार छह तिमाहियों में जीडीपी में गिरावट के बारे में क्या कहेंगे?

हमें इस साल 7 प्रतिशत वृद्धि दर की उम्मीद है.

आप किससे प्रेरणा लेते हैं?

दो सबसे आकर्षक नेता हैं जो बाकियों से अलग खड़े नजर आते हैं. एक हैं अटल बिहारी वाजपेयी और दूसरे हैं प्रणब मुखर्जी. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री के मुकाबले वित्त मंत्री ज्यादा अच्छे थे, और वित्त मंत्री के तौर पर प्रणब मुखर्जी परंपरावादी और प्रतिगामी थे.

पी. चिदंबरम यूपीए के वित्त मंत्री की अपेक्षा संयुक्त मोर्चे के बेहतर वित्त मंत्री थे. 1990 के दशक में आडवाणी जी मुझे बहुत प्रभावित करते थे. और नरेंद्र मोदी की बात करें तो उनसे अधिक व्यावहारिक व्यक्ति आपको कोई और नहीं मिल सकता.

Read more!