देश का मिजाज सर्वेक्षणः अंधेरे में एक उम्मीद

सिनेमाघरों पर ताला लगा तो ओटीटी ने मोर्चा संभाला. कुछ नए-पुराने तो कुछ भूले-बिसरे चेहरों ने सिक्का जमाया

अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन

आपकी नजर में देश का नंबर 1 हीरो कौन है?

भारतीय मनोरंजन उद्योग के लिए 2020 एक धमाकेदार साल था. सिनेमाघर आठ महीने तक बंद रहे, ऐसे में ओटीटी प्लेटफॉर्म उन दर्शकों के लिए मनोरंजन की भरपूर खुराक लेकर आए जो लॉकडाउन के कारण घरों में बंद थे. लोगों के देखने के पैटर्न में बदलाव के कारण पहली बार इंडिया टुडे देश का मिज़ाज सर्वेक्षण में उत्तरदाताओं से फिल्मों और वेब सीरीज दोनों में, पसंदीदा अभिनेताओं का नाम बताने को कहा गया.

फिल्म के मोर्चे पर दर्शकों ने कहा—ओल्ड इज गोल्ड. अगस्त 2020 के देश का मिज़ाज सर्वे में 78 वर्षीय अमिताभ बच्चन अक्षय कुमार के साथ पहले पायदान को साझा कर रहे थे लेकिन ताजा सर्वे में वे अक्षय कुमार को पछाड़कर इकलौते शहंशाह बन गए हैं. कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के महीने भर बाद बच्चन अपने लोकप्रिय क्वीज शो कौन बनेगा करोड़पति की मेजबानी के लिए भी सेट पर लौट आए थे.

ओटीटी पर बच्चन की रिलीज पहली फिल्म गुलाबो सिताबो भी खूब सराही गई जबकि अक्षय की फिल्म लक्ष्मी बुरी तरह पिट गई. फिर भी उनकी प्रतिष्ठा में कोई कमी नहीं है, खासतौर से जब वे सत्तापक्ष के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए शुरू दान संग्रह जैसे अभियानों का एक तरह से अघोषित चेहरा बने हैं. 

अभिनेत्रियों में दीपिका पादुकोण आगामी प्रोजेक्ट्स—पठान (शाहरुख खान के साथ), फाइटर (हृतिक रोशन) और प्रभास के साथ एक अन्य फिल्म में व्यस्त हैं जो इस बात का प्रमाण है कि फिलहाल बॉलीवुड में उनकी सबसे अधिक मांग है. देश का मिज़ाज सर्वेक्षण में भी दीपिका ने दबदबा कायम रखा है.

हॉलीवुड में बढ़ती सक्रियता के साथ प्रियंका चोपड़ा जोनास सर्वे में दूसरे स्थान पर रहीं; वे मैट्रिक्स सीरीज की चौथी फिल्म में नजर आने वाली हैं. सबसे बड़ी छलांग कंगना रनोट ने मारी है, जो 2020 में 'बुलीवुड’, किसानों के आंदोलन और कइयों के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए खासी चर्चा में रहीं.

ओटीटी ने कई अज्ञात प्रतिभाओं को हुनर दिखाने का मंच दिया, वहीं इसने सुष्मिता सेन (आर्या) और बॉबी देओल (आश्रम) जैसे अभिनेताओं की वापसी कराई जो ओटीटी के लिए नए देश का मिज़ाज सर्वे में टॉप पर रहे. 

दर्शकों ने ओटीटी शो को पसंद तो किया है लेकिन वे लीक से हटकर और नई सामग्री पेश करने वाले इस प्लेटफॉर्म पर कुछ अंकुश की जरूरत भी बताते हैं. सर्वे में शामिल 49 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने महसूस किया कि ओटीटी पर पेश की जाने वाली सामग्री को भी अब फिल्मों की तरह 'नियंत्रित’ किए जाने की जरूरत है.

अमिताभ बच्चन लगातार दूसरी बार नंबर 1 बनकर उभरे हैं. जवाब देने वालों में से 29 %
ने उन्हें अव्वल माना, अगस्त 2020 में 23 %
ने उन्हें अव्वल माना था
3. शाहरुख खान 11%
4. सलमान खान 10%
5. आमिर खान 7%
आपकी नजर में देश का नंबर 1 ओटीटी स्टार (पुरुष) कौन है?

2. राजकुमार राव 13 %
3. नवाजुद्दीन सिद्दीकी 11%
4. सैफ अली खान 10%
5. अभिषेक बच्चन 8%
आपकी नजर में देश का नंबर 1 ओटीटी स्टार (महिला) कौन है?
2. जाह्नवी कपूर 12 %
3. भूमि पेडणेकर 10%
3. भूमि पेडणेकर 10%
4. शेफाली शाह 7%

1 सुष्मिता सेन 23 %
5. राधिका आप्टे 6 %
आपकी नजर में देश की नंबर 1 हीरोइन कौन है?

2. प्रियंका चोपड़ा जोनास 16%
3. कंगना रनोट 15%
4. कैटरीना कैफ 12%
5. अनुष्का शर्मा 10 %

Read more!