शोभा डेः मैं पैदाइशी किस्सागो हूं

मैं पूरी तरह से अलग किताब लिखने वाली थी. वह कोई मनगढ़ंत कहानी नहीं होने वाली थी. अचानक श्रीलाजी ‘प्रकट हुई’. मैं नहा रही थी और उसकी आवाज मुझे सुनाई दे रही थी. उसने मुझे डांटा! ‘‘क्या बकवास है!

शोभा डे
शोभा डे

नेहा भट्ट

शोभा डे के अगले उपन्यास के लिए विश्व अधिकार अभी-अभी ले लिए गए हैं, लेखिका का कहना है कि लिखना उनके लिए एक नशा है

•    आपके लंबे और सफल लेखन करियर का राज क्या है?

मैं अपने गुप्त नुस्खे को एक शीशी में पैक करके उसे बाजार में पेश करने जा रही हूं! वास्तव में कोई ‘ट्रिक’ नहीं है. मैं पैदाइशी किस्सागो हूं. और समाज को बहुत गहराई से देखती हूं. लेखन मेरे तनाव को दूर करने का सबसे अच्छा जरिया रहा है. मुझे अपने तनाव को दूर करना ही है और वह लेखन से ही हो सकता है! यही मेरा राज है...यही मेरा नशा है.

•    श्रीलाजी: अ डायरी ऑफ मारवाड़ी डाउजर के बारे में आप क्या बता सकती हैं?

बहुत थोड़ा! मैं सिर्फ इतना कह सकती हूं कि श्रीलाजी मेरे दिमाग के अंदर बैठी है... सर के ऊपर बैठी है! और ऐसा लग रहा है जैसे वह मुझे अपनी कहानी सुना रही है. मैं उसे देख सकती हूं, उसे सुन सकती हूं, उसे समझ सकती हूं, और मैं उससे प्यार करती हूं...उसने आराम से फिक्शन की सीमा पार कर दी है और मेरे लिए डरावनी हकीकत बन गई है.

•    पुस्तक और नायक को किसने प्रेरित किया?

मैं पूरी तरह से अलग किताब लिखने वाली थी. वह कोई मनगढ़ंत कहानी नहीं होने वाली थी. अचानक श्रीलाजी ‘प्रकट हुई’. मैं नहा रही थी और उसकी आवाज मुझे सुनाई दे रही थी. उसने मुझे डांटा! ‘‘क्या बकवास है! आप किसी और किताब को लिखने के बारे में कैसे सोच सकती हैं? मेरे बारे में लिखिए!’’ बस.

•    इसमें किस तरह की दुनिया दर्शाई जाएगी?

यह वह दुनिया है जिसे मैंने 45 वर्षों में देखा है. मेरी बेहद आकर्षक मारवाड़ी महिलाओं की तीन पीढिय़ों से दोस्ती रही है. यह कई स्तरों पर एक बंद, गोपनीय समाज है. मारवाड़ी पुरुष को समझना तो काफी आसान है पर मारवाड़ी औरतें कुछ अलहदा हैं!

***

Read more!