महाकवि का महिमा गान

अभिज्ञान शाकुंतलम्, रघुवंश, मेघदूतम्, विक्रमोर्वशीयम् और कुमारसंभवम् पर विभिन्न लेखों के अलावा उनकी रचनाओं पर आधारित कुछ एकांकी और कविताएं भी इसमें हैं.

कला वसुधा त्रैमासिक पत्रिका
कला वसुधा त्रैमासिक पत्रिका

प्रदर्शनकारी कलाओं की दुनिया से जुड़ी पत्रिका कला वसुधा के ये दोनों अंक संस्कृत के अन्यतम कवि, नाटककार कालिदास के कृतित्व को कई आयामों से परखने की कोशिश करते हैं. इसके तहत संस्कृत और हिंटदी के कई ख्यात-अख्यात विद्वानों के लेख हैं.

अभिज्ञान शाकुंतलम्, रघुवंश, मेघदूतम्, विक्रमोर्वशीयम् और कुमारसंभवम् पर विभिन्न लेखों के अलावा उनकी रचनाओं पर आधारित कुछ एकांकी और कविताएं भी इसमें हैं. नागार्जुन की प्रक्चयात कविता सहज ही ध्यान खींचती है. नाम गिनाने को तो बलदेव उपाध्याय, भगवत शरण उपाध्याय, नंददुलारे वाजपेयी, मोहनलाल महतो वगैरह भी हैं.

पर कालिदास की प्रासंगिकता को नई दृष्टि से समझने के लिए जिस तैयारी और अन्वेषण की दरकार थी, वह गायब है. कालिदास साहित्य के अन्यतम विवेचक हजारी प्रसाद द्विवेदी का लेख तो होना ही चाहिए था.

पं. कमलेशदत्त त्रिपाठी भी नहीं हैं. कालिदास की प्रसिद्ध पंन्न्ति '...न ययौ न तस्थौ' पर नामवर सिं ह ने आलोचना में एक लेख छापा था, उसे दिया जा सकता था.

पर इन अभावों के बावजूद कालिदास पर इसमें परोसी सामग्री युवा पीढ़ी का ध्यान अपनी ओर खींच सकती है. आखिर सौंदर्य और प्रेम के इस अनन्य कवि का सानी है ही कहां.

***

Read more!