बच्चे स्वस्थ रहें
मुझे लगता है कि किसी आदमी को उसके हक से ज्यादा मिल जाए तो यह बात उसे जितनी जल्दी हो सके, समझ में आ जाए. मैं बहुत सारे लोगों को जानता हूं, जो बड़ी-बड़ी बातें करते हैं.

फैंस के साथ बर्थडे मनाने की वजह?
मुझे लगता है कि अब मेरी जिंदगी पब्लिक के साथ हो गई है, वह भी मेरे काम की बदौलत. मैं अक्सर कहता हूं कि हम सब एक ही फैमिली के हैं, एक ही काम करते हैं. मैं परदे पर काम करता हूं तो हमारे फैंस और दर्शक परदे के बाहर काम करते हैं. इसलिए इस मौके पर उनके साथ रहता हूं.
गोविंदा की कौन-सी बात अब भी याद रहती है आपको?
इंडस्ट्री में काम किए हुए मुझे दो-तीन साल हुए थे. उन दिनों गोविंदा से मिला था. उन्होंने मुझे बताया था कि दस साल लगातार अच्छी फिल्में बनाते रहोगे, तब जाकर शायद इंडिया के हर कोने में तुमको लोग जानेंगे. वह समय था जब फेमस होने के बाद भी नहीं लगता था कि फेमस हो गए हैं.
लोकप्रिय होने के साथ खुद को विनम्र रख पाना कितना संभव है?
मुझे लगता है कि किसी आदमी को उसके हक से ज्यादा मिल जाए तो यह बात उसे जितनी जल्दी हो सके, समझ में आ जाए. मैं बहुत सारे लोगों को जानता हूं, जो बड़ी-बड़ी बातें करते हैं. लेकिन मैं अपने बच्चों को भी कहता हूं कि जिंदगी में सबसे अच्छी बात है सिंपल रहना. जितना सिंपल रहोगे लाइफ उतनी बेहतर होगी.
आप अपने व्यक्तित्व विकास में किसका योगदान मानते हैं?
हार्ड वर्क. अगर आप दुखी भी हैं तो हार्ड वर्क करोगे तो सुखी हो जाओगे. सुखी रहने पर करोगे तो और सुख मिलेंगे. मैं मिडिल क्लास फैमिली से हूं और मुझे बताया गया था कि मेहनत करोगे तो नाम कमाओगे. मेरा व्यक्तिगत अनुभव भी यही है. मुझे लगता है कि काम बहुत सारी चीजों का हल है. मुझे काम करने की आदत है.
करियर के मुकाम और जिंदगी के मुकाम को किस तरह से देखते हैं आप?
मैं अपना काम और बेहतर कर सकता हूं. यह सोच लिया कि मैंने अच्छा कर लिया तो वह तो खत्म हो जाएगा. अब सोचना पड़ता है कि बेहतर करने के लिए क्या करूं. व्यक्तिगत रूप से भी मुझ में थोड़ा बदलाव आया है. पहले सोचता था कि पैसे कमा लूं, यह कर लूं, वह कर लूं. लेकिन अब यही सोचता हूं कि मेरे बच्चे स्वस्थ रहें. यह नहीं कि वे पैसे कमाएं, नाम कमाएं.
—नवीन कुमार