आवरण कथाः वाकई योद्धा
वनवेब इसरो के केंद्रों से उपग्रहों को लॉन्च करने वाली पहली निजी कंपनी है.

सुनील भारती मित्तल, 63 वर्ष
सुनील भारती मित्तल, भारती एंटरप्राइजेज
क्योंकि जब वोडाफोन आइडिया जैसी प्रमुख दूरसंचार कंपनियां अपना अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष कर रही थीं, भारती एयरटेल ने बाजार के अगुआ रिलायंस जियो को टक्कर दी और इस जून में 38 लाख ग्राहकों को जोड़कर अपने मोबाइल उपयोगकर्ता आधार को 35 करोड़ से ऊपर पहुंचा दिया है.
कुछ विश्लेषकों का कहना है कि कंपनी वित्त वर्ष 22 की दूसरी तिमाही में जियो की तुलना में प्रति उपयोगकर्ता बेहतर औसत राजस्व और मोबाइल राजस्व में मजबूत क्रमिक वृद्धि दर्ज करा सकती है. समूह ने अपने डेटा सेंटर व्यवसाय का विस्तार करने के लिए 67.3 करोड़ डॉलर (5,050 करोड़ रुपये) के निवेश की योजना बनाई है
क्योंकि इसकी सहायक कंपनी वनवेब की 648 लो अर्थ ऑर्बिट (एलईओ) उपग्रहों के बेड़े की योजना जमीन, पानी और हवा में भारत के सबसे दूरस्थ क्षेत्रों में उच्च गति और बहुत कम विलंब के साथ कनेक्टिविटी लाएगी. वनवेब इसरो के केंद्रों से उपग्रहों को लॉन्च करने वाली पहली निजी कंपनी है
क्योंकि मित्तल ने कई मायनों में देश के दूरसंचार कार्यकलाप को नई दिशा दी है. बेहद कम टैरिफ पर चिंता जताने से लेकर टेलीकॉम कंपनियों की ओर से बुनियादी ढांचे को साझा करने की सिफारिश तक, ताकि भारतीय दूरसंचार बाजार बस दो कंपनियों तक न सिमट जाए
बिजनेस मंत्र कर्मचारी पहले. वे कहते हैं, ''पिछले कुछ वर्षों में मैंने महसूस किया है कि आपके साथ काम करने वाले लोग सबसे महत्वपूर्ण हैं. हम सेवा क्षेत्र के उद्योग में हैं और अगर मेरे कर्मचारी ही खुश नहीं हैं, तो हम अपने ग्राहकों को कभी संतुष्ट नहीं कर सकेंगे.’’