'नूडल को सीमा से ज्यादा न उबालें और राजमा भिगोना न भूलें'
लॉकडाउन में कई लोगों को घर पर खाना पकाने और खाने का इंतजाम करने के अपने हुनर के भरोसे रहना होगा विशेषज्ञों की सलाह नौसिखुओं के लिए

सोनाली आचार्जी
लॉकडाउन में कई लोगों को घर पर खाना पकाने और खाने का इंतजाम करने के अपने हुनर के भरोसे रहना होगा. मैं कहूंगा कि ऐसे लोगों को चावल, नूडल, पास्ता या सीधी-सादी दाल बनाना सीखने से शुरुआत करना चाहिए. पास्ता के मुकाबले नूडल तेजी से बन जाते हैं. असल में जब वे थोड़े कड़े होते हैं तभी उन्हें ठंडे पानी में डुबोकर निथारना होता है. बाद में आप उन्हें तेल और सब्जियों या मीट के साथ अच्छे से मिलाएंगे, इसलिए वे और भी पक जाएंगे.
लोग कभी-कभी राजमा और चना सरीखी मोटी दलहनों को भिगोना भूल जाते हैं.
हीटप्रूफ ब्रश ले आएं और अपने तवे पर तेल एक-सा फैलाएं और जितना मुमकिन हो धीमी आंच पर पकाने की कोशिश करें—यह खाने को जलने से बचाता है.
लॉकडाउन टिप
ब्रेड को फ्रीज कर लें, फिर कमरे के तापमान पर ले आएं और सेक लें. इससे यह ज्यादा दिन चलती है.
4 फटाफट वेजीटेबल पुलाव
कड़ाही में 2 चक्वमच घी और फिर जीरा डालें, जैसे ही वह चिटकने लगे तो तेजपत्ता और प्याज डाल दें. प्याज को गुलाबी होने तक पकाएं. अपनी पसंद की सब्जियां डालें. मैं आलू, गाजर और मटर डालती हूं. 1 चम्मच पिसा हुआ धनिया, 1 चक्वमच पिसी हुई मिर्ची, आधा चम्मच पिसा हुआ गरम मसाला डालें. आखिर में 1 कप चावल (2 लोगों के लिए काफी), 2 कप पानी डालें और पकाएं. ठंडे दही या रायते के साथ परोसें.
—वर्णिका अवाल
संस्थापक, डिलेक्टेबल रेवरीज, दिल्ली
5 वर्क फ्रॅाम होम वालों के लिए रेडीमेड मिक्स
लोग अब भी काम कर रहे हैं, भले ही वे घर से कर रहे हों. कई लोगों के पास खाना पकाना सीखने के लिए वक्त नहीं होगा या अगर उन्हें आता भी हो तो पकाने का वक्त नहीं होगा. उनके लिए भारतीय खानो—रोटी, परांठे, ब्रेड, उपमा, पोंगल, लेमन राइस मिक्स, पुलयोगरे मिक्स, टोमैटो थोक्कू—के पहले से तैयार पैक अच्छा विकल्प हो सकते हैं. इनमें से ज्यादातर के साथ आपको केवल कुछ बर्तन और पानी की जरूरत होगी.
लॉकडाउन टिप
अंडों से काफी प्रोटीन मिलता है, उन्हें उबाल लें, तल लें या ऑमलेट बना लें.
—सेंगुट्टुवन सुब्बुराथिना
फूड ब्लॉगर और फोटोग्राफर, चेन्नै
6 भारतीय रसोई में खरीदकर रखने वाली चीजें
मेरी फेहरिस्त में शामिल हैं चावल, दाल (तुअर, मूंग, चना, राजमा, मसूर और लोबिया), इडली का घोल, रवा, पोहा, आटा, वर्मीसिली, और फिर ताजे आलू, प्याज, अरबी, शकरकंद, फूलगोभी, जो वसंत के दिनों में फ्रिज के बगैर भी सड़ते नहीं. फ्रिज में रखने वाली चीजों में शामिल हैं प्रोटीन, गाजर, फलियां, पत्तागोभी, फ्रोजन मटर और मक्का, टमाटर, कद्दू, लौकी और करेला.
—दिव्या कुदुआ
फूड ब्लॉगर और होम बेकर, चेन्नै
लॉकडाउन टिप
पैक्ड फूड खरीदने से पहले उसकी एक्सपायरी की तारीख अवश्य चेक कर लें.
***