विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने की कोटा में फंसे हिमाचल के बच्चों को वापस लाने की मांग
राजस्थान में फंसे हिमाचल प्रदेश के छात्र-छात्राओं को वापस लाने के लिए अभिभावक चिंतित हैं. पर हिमाचल सरकार ने इसके लिए कोई अनुमति नहीं दी है. विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने की इसकी मांग.

राजस्थान के कोटा में हिमाचल प्रदेश से कोचिंग के लिए गए बच्चों को वापस लाने के लिए अभिभावक चिंतित हैं. लॉकडाउन को एक महीना बीत जाने और प्रदेश में कर्फ्यू के क्रम को देखते हुए शिमला में अभिभावकों ने राज्य सरकार से इसकी गुहार लगाई है. खासकर 11वीं और 12वीं के लिए चलने वाले करीब 6 इंस्टीट्यूट में हिमाचल के बच्चे हैं. राजस्थान सरकार ने इन्हें लॉकडाउन से जाने की अनुमति तो दी है परंतु बच्चे-बच्चियां आएंगी कैसे. प्रदेश में उन्हें विभिन्न जगहों पर अपने-अपने घरों में जाना है. लेकिन राज्य सरकार ने इसके लिए गाड़ियों को यहां से भेजे जाने की अनुमति ही नहीं दी है.
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि बच्चों के संदर्भ में यह बयान सही नहीं है कि ‘जो जहां है वहीं रहे’. जाहिर है, कोटा में बढ़ते कोरोना मामलों के कारण हिमाचल के अभिभावक चिंतित है.