कोरोना:मुंबई के नेवल डॉकयार्ड ने तैयार की सस्ती टेंपरेचर सेंसर गन
कोरोना के प्रकोप के बढ़ने के बाद गैर संपर्क थर्मामीटर या टेंपरेचर गन बाजार में बहुत अधिक कीमत पर बिक रहे हैं और इसकी बड़ी संख्या में कमी भी महसूस की जा रही है. ऐसे में एनडी (मुंबई) ने 0.02 डिग्री सेल्सियस की सटीकता के साथ स्वनिर्मित आईआर आधारित टेंपरेचर गन बाजार में उतारा है. यह टेंपरेचर गन बाजार में मौजूद अभी तक गैर संपर्क थर्मामीटर के मुकाबले बेहद सस्ती है.

कोरोना वायरस के मद्देनजर मुंबई के नेवल डॉकयार्ड ने स्वंय के संसाधनों का उपयोग करके एक सस्ती टेंपरेचर सेंसर गन का निर्माण किया है और इसी से यार्ड के प्रवेश द्वार पर सैकड़ों कर्मियों की स्क्रीनिंग की जा रही है. इससे प्रवेश द्वार पर सुरक्षा संतरियों को जांच का भार भी कम हुआ है. आईआर पर आधारित निर्मित इस टेंपरेचर गन की लागत एक हजार रूपए से कम है जो कि बाजार में मिलने वाले टेंपरेचर गन की तुलना में काफी कम कीमत है.
कोरोना महामारी के फैलने के बाद हर जगह इससे बचाव के उपाय किए जा रहे हैं. इसी दिशा में संदिग्ध संक्रमित रोगियों की प्रारंभिक जांच के लिए ऐसे तापमान मापक का इस्तेमाल हो रहा है.
वेस्टर्न नेवल कमांड (डब्ल्यूएनसी) के 285 साल पुराने इस नेवल डॉकयार्ड (एनडी) में प्रतिदिन लगभग 20,000 कर्मियों को प्रवेश करने दिया जाता है. कोरोना के मद्देनजर इन कर्मियों की डॉकयार्ड में प्रवेश करने से पहले प्रारंभिक जांच की जा रही है और वेस्टर्न फ्लीट के भीतर संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए ऐसे आवश्यक कदम भी उठाए जा रहे हैं. एक संदिग्ध रोगी की बिना संपर्क के उसके शरीर के तापमान की जांच का यह सबसे प्रारंभिक तरीका है.
कोरोना के प्रकोप के बढ़ने के बाद गैर संपर्क थर्मामीटर या टेंपरेचर गन बाजार में बहुत अधिक कीमत पर बिक रहे हैं और इसकी बड़ी संख्या में कमी भी महसूस की जा रही है. इसलिए एनडी (मुंबई) ने 0.02 डिग्री सेल्सियस की सटीकता के साथ अपने हाथों से आईआर आधारित टेंपरेचर गन डिजाइन और विकसित किया है. इस गैर संपर्क थर्मामीटर में एक इंफ्रारेड सेंसर और एक माइक्रो-नियंत्रक के साथ एकीकृत एक एलईडी डिस्प्ले है जो 9 वी बैटरी पर चलता है. यार्ड के प्रवेश द्वारों पर बड़ी संख्या में कर्मियों की स्क्रीनिंग के लिए यह उपकरण प्रदान किया गया है जिससे गेट पर सुरक्षा संतरियों पर भार कम हो गया है.
***