राष्ट्रीय पार्क, अभयारण्य, टाइगर रिजर्व में लॉकडाउन

न्यूयार्क के ब्रोंक्स चिड़ियाघर में बाघिन के कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद अब भारत में जानवरों की सुरक्षा को लेकर वन्यजीव से जुड़े विभाग सतर्क हो गए हैं. केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने नेशनल पार्क, अभयारण्य और टाइगर रिजर्व को लेकर छह अप्रैल को नए सिरे से गाइडलाइन जारी की है. यह गाइडलाइन जानवरों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए जारी की गई है.

फोटोः आशीष मिश्र
फोटोः आशीष मिश्र

न्यूयार्क के ब्रोंक्स चिड़ियाघर में बाघिन के कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद अब भारत में जानवरों की सुरक्षा को लेकर वन्यजीव से जुड़े विभाग सतर्क हो गए हैं. केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने नेशनल पार्क, अभयारण्य और टाइगर रिजर्व को लेकर छह अप्रैल को नए सिरे से गाइडलाइन जारी की है.

यह गाइडलाइन जानवरों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए जारी की गई है. बरेली के “इंडियन वेटेनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट” (आइवीआरआई) जानवरों में अलग-अलग तरह के संक्रमण से निजात दिलाने के लिए शोध कर रहा है.

आइवीआरआइ के निदेशक डॉ. आर. के. सिंह बताते हैं “पर्यावरण मंत्रालय के संयुक्त सचिव डॉ. आर. गोपीनाथ ने एक पत्र के जरिए जानवरों को वायरण के संक्रमण से दूर रखने के लिए जरूरी एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं. विशेषज्ञों को जब कोरोना संक्रमण मनुष्यों से जानवरों में फैलने का खतरा सता रहा है.”

पर्यावरण मंत्रालय ने तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय पार्क, अभयारण्य और टाइगर रिजर्व में लोगों के आने जाने पर पूरी तरह से रोक लगाने का निर्देश दिया है. पीलीभीत टाइगर रिजर्व में तैनात एक वन दारोगा रमेश कनौजिया बताते हैं “अभयारण्य, टाइगर रिजर्व के किनारे की बस्तियों से लोग लकड़ी या जंगली फल बटोरने के लिए नियमित तौर पर इन जंगलों में आते जाते रहते हैँ. इससे जंगलों में भी वायरस संक्रमण फैलने का अंदेशा है.”

पर्यावरण मंत्रालय ने कहा है कि सभी अभयारण्य, नेशनल पार्क, टाइगर रिजर्व और चिड़ियाघरों में पशु चिकित्सकों के साथ फील्ड मैनेजरों, फ्रंट लाइन स्टाफ के साथ एक टास्क फोर्स का भी गठन किया जाए. इसके साथ अभयारण्य, नेशनल पार्क, टाइगर रिजर्व के प्रभारियों को एक ऐसा रिपोर्टिंग मैकेनिज्म बनाने का निर्देश दिया गया है जिसमें जानवरों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की जा सके. किसी भी जानवरी में संक्रमण के लक्षण प्रकट होने पर उसकी जानकारी सीधे टास्क फोर्स को दी जाए. अभयारण्य, नेशनल पार्क, टाइगर रिजर्व वाले जिलों के जिलाधिकारियों को भी इनके टास्क फोर्स की गतिविधियों की निगरानी करने को कहा गया है.

***

Read more!