राजधानी में 'कोरोनावायरस' की आहट!
महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और दिल्ली समेत कोरोनावायरस के संदेह के घेरे में आए 103 लोग.

दिल्ली के डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में चीन से आए तीन लोगों को कोरोनावायरस से संक्रमित होने के संदेह के आधार पर निगरानी के लिए रखा गया है. दरअसल अस्पताल प्रशासन तीनों लोगों में कोरोनावायरस संक्रमण के लक्षण पाए गए हैं. राममनोहर लोहिया के प्रवक्ता ने बताया 28 जनवरी को इन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है. इन लोगों में कोरोनावयरस से पीड़ित रोगियों की तरह लक्षण पाए गए हैं. टेस्ट के बाद ही पक्के तौर पर यह बताया जा सकेगा कि अस्पताल प्रशासन का संदेह सही है या गलत.
हालांकि राहत वाली बात यह है कि महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटका में 100 से अधिक लोगों को निगरानी के लिए रखा गया है. लेकिन अभी सोमवार तक वहां किसी मामले के कन्फर्म होने की खबर नहीं आई है.
चीन के वुहान प्रांत से शुरू हुआ यह संक्रमण अब तक करीब 15 देशों में फैल चुका है. हांगकांग, मकाऊ, थाइलैंड, ताइवान, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, साउथ कोरिया, जापान, फ्रांस, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, भारत के लिए सबसे चिंताजनक बात यह है कि पड़ोसी देश नेपाल में भी कोरोनावायरस की वजह से एक मौत हो चुकी है. दुनियाभर में इसके 4,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं. जबकि चीन में 2,827 लोग इस खतरनाक वायरस से पीड़ित हैं. 5,789 मामलों को संदेह के आधार पर निगरानी के लिए रखा गया है.461 गंभीर हालत में हैं.
***