• India Today Hindi
  • India Today
  • Northeast
  • Malayalam
  • Business Today
  • Aaj Tak
  • Lallantop
  • Bangla
  • GNTTV
  • iChowk
  • Sports Tak
  • Crime Tak
  • Astro Tak
  • Brides Today
  • Cosmopolitan
  • Gaming
  • Harper's Bazaar
  • Aaj Tak Campus
  • Ishq FM
  • Kisan Tak
  • होम पेज
  • कवर स्टोरी
  • नेशनल
  • स्टेट
  • इंटरव्यू
  • फीचर
  • स्पेशल
  • मैगज़ीन
  • फोटो गैलरी
  • रिपोर्टर्स डायरी
  • आर्काइव
  • वीडियो
  • भक्ति का संगम
Homeवेब एक्सक्लूसिवफोटो गैलरीये हैं गिनीज बुक में दर्ज इस साल के पांच बड़े भारतीय रिकॉर्ड, देखें फोटो

ये हैं गिनीज बुक में दर्ज इस साल के पांच बड़े भारतीय रिकॉर्ड, देखें फोटो

इस साल गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में कई भारतीयों ने अपना नाम दर्ज कराया है. चाहे वो सबसे लंबे बालों का मामला हो, या सिर से नारियल फोड़ने का रिकॉर्ड या फिर सिर से ही एक मिनट में सबसे ज्यादा लोहे की छड़ें मोड़ने का

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 2023
1/6

साल 2023 खत्म होने को है. 2024 के स्वागत के लिए लोग जल्द ही तैयारियां शुरू कर देंगे. इस साल भारत के हिस्से कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां हाथ लगीं, तो कुछ मौकों पर निराशा भी देखने को मिली. अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने चंद्रयान-3 मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, तो वहीं सूर्य पर आधारित महत्वाकांक्षी मिशन आदित्य एल-1 को भी सकुशल लॉन्च किया. अभी हाल ही में अंटार्कटिक पर स्थित भारतीय वेधशाला हिमाद्री पर भी देश ने पहली बार विंटर एक्सपेडिशन के लिए वैज्ञानिकों की टीम भेजी है. सिनेमा के क्षेत्र में भी कारोबार की हालत सुधरी है. 

वहीं, क्रिकेट में भारतीय टीम फाइनल तक पहुंची. इन सब के अलावा भी देश को गर्व करने के कई मौके मिले. इस साल गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में कई भारतीयों ने अपना नाम दर्ज कराया है. चाहे वो सबसे लंबे बालों का मामला हो, या सिर से नारियल फोड़ने का रिकॉर्ड या फिर सिर से ही एक मिनट में सबसे ज्यादा लोहे की छड़ें मोड़ने का, इन सब मामलों में भारतीयों ने दुनिया के सामने अपना लोहा मनवाया है. आइए देखते हैं पांच सबसे बड़े भारतीय रिकॉर्ड, जिसे गिनीज बुक ने इस साल जगह दी है. 

2/6

1. विस्पी खराडी (एक मिनट में सबसे ज्यादा लोहे की छड़ें मोड़ने का रिकॉर्ड)

ये कारनामा किया है स्टील मैन ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर विस्पी खराडी ने. उन्होंने यह रिकॉर्ड इटली में बनाया, जहां विस्पी ने एक मिनट के भीतर ही अपने सिर से 24 छड़ें मोड़ दी. खराड़ी का यह कोई पहला रिकॉर्ड नहीं है, वे अब तक दस विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. उन्होंने अपना पहला विश्व रिकॉर्ड साल 2011 में बनाया था, जब उन्होंने 57 सेकेंड में 80 टिन के केन तोड़ डाले थे.

3/6

2. अर्नव दागा (प्लेइंग कार्ड से सबसे बड़े ढांचे का निर्माण)

कोलकाता के अर्नव दागा ने प्लेइंग कार्ड का इस्तेमाल कर सबसे बड़ा ढांचा बनाने का रिकॉर्ड कायम किया है. 15 साल के इस किशोर ने अपने ही गृह शहर के चार सुंदर भवनों को इन कार्डों की मदद से बनाया है. इन बिल्डिंग में राइटर्स बिल्डिंग, शहीद मीनार, सॉल्ट लेक स्टेडियम और सेंट पॉल कैथेड्रल शामिल है. 

4/6

3. स्मिता श्रीवास्तव (सबसे लंबे बालों का रिकॉर्ड)

उत्तर प्रदेश की इस 46 साल की महिला ने सबसे लंबे बालों वाले जीवित इंसान के तौर पर यह रिकॉर्ड कायम किया है. इनके बाल 7 फीट 9 इंच मापे गए. यानी इंसानों की औसत ऊंचाई से कहीं ज्यादा. स्मिता ने पिछले 32 सालों से अपने बालों को नहीं कटाया है.

5/6

4. कल्पना बालन (सबसे ज्यादा दांतों वाली महिला)

इंसानों में आमतौर पर 32 दांत होते हैं. फिर चाहे वो पुरुष हो या महिला. लेकिन 26 साल की कल्पना बालन के 38 दांत हैं. यानी किसी महिला में सबसे ज्यादा दांतों का रिकॉर्ड उनके नाम है. कल्पना के निचले जबडे़ में 4 अतिरिक्त 'मैंडीबुलर' दांत हैं, जबकि ऊपरी जबड़े में दो अतिरिक्त 'मैक्सिलरी' दांत मौजूद हैं. वहीं, पुरुषों में यह रिकॉर्ड कनाडा के इवानो मेलोन के नाम है, जिनके 41 दांत हैं.

6/6

5. सृष्टि सुधीर जगताप (लंबे समय तक डांस मैराथन का रिकॉर्ड) 

सृष्टि ने  यह रिकॉर्ड लगातार पांच दिनों तक डांस करके बनाया है. महाराष्ट्र के लातूर शहर से संबंध रखने वाली इस 16 वर्षीया लड़की ने 127 घंटों तक डांस किया. इससे पहले यह रिकॉर्ड नेपाल की एक डांसर के नाम था. उन्होंने साल 2018 में लगातार 126 घंटों तक डांस किया था.

  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
  • ARCHIVES
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today