समाचार सारः आ गया 'मॉनसून'

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप के रंजिशजदा ससुर चंद्रिका राय (तस्वीर में दाएं) समेत राजद के तीन विधायक जद (यू) में शामिल हो गए

चंद्रिका राय (तस्वीर में दाएं)
चंद्रिका राय (तस्वीर में दाएं)

अमिताभ श्रीवास्तव

चुनाव की आहट के साथ ही बिहार में आया राम गया राम का मौसम शुरू हो गया है.

पिछले हफ्ते लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप के रंजिशजदा ससुर चंद्रिका राय (तस्वीर में दाएं) समेत राजद के तीन विधायक जद (यू) में शामिल हो गए.

सत्ता पक्ष में जा खड़े होने वाले वे 11वें शख्स हैं. पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी भी राजद-नीत महागठबंधन से छिटक गए हैं.

राजद के पाले में अब तक सिर्फ जद (यू) के विधायक श्याम रजक ही आए हैं.

लेकिन पटना के सियासी गलियारों में दिल की आवाज सुनने वाले बहुत-से नेताओं के बारे में कानाफूसियां चल रही हैं.

Read more!