यूपी में 15 और दिल्ली के 21 हॉटस्पॉट इलाके हुए सील, जानिए कहीं आपका घर तो इनके नहीं करीब
15 अप्रैल तक उत्तर प्रदेश के 15 और दिल्ली के ये इलाके रहेंगे सील, कैद में रहेंगे हॉटस्पॉट और उसके इर्दगिर्द रहने वाले लोग, जानिए कहीं आपका घर तो नहीं इन हॉटस्पॉट के आसपास?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 15 जिलों के गम्भीर रूप से संक्रमित क्षेत्रों को सील कर करने का निर्देश दिया है. यह निर्णय प्रदेश में कोरोना का तेजी से फैल रहे संक्रमण को देखते हुए लिया गया है. उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया प्रदेश के 15 जिलों के हॉट स्पॉट इलाकों को ही सील करने का फैसला लिया गया है.
हॉटस्पॉट इलाकों के अलावा बाकी जगहों पर साधारण लॉकडाउन लागू रहेगा. सील की यह प्रक्रिया आज रात यानी बुधवार रात 12 बजे से लागू होगी. यही नहीं प्रदेश सरकार ने 30 अप्रैल तक घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है.
अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि यह 15 जिले लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, आगरा, कानपुर, वाराणसी, शामली, मेरठ, सीतापुर, बरेली, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, बस्ती, सहारनपुर और महराजगंज हैं. इन जिलों के जिन इलाकों में कोरोना के मरीज पाए गए हैं वो सील कर दिए जाएंगे.
उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि आगरा में 22 हॉटस्पॉट हैं, इसी तरह गाजियाबाद में 13 हॉटस्पॉट, गौतमबुद्ध नगर में 12 हॉटस्पॉट, कानुपर नगर में 12 हॉटस्पॉट, वाराणसी में 4 हॉटस्पॉट, शामली में 3 हॉटस्पॉट, मेरठ में 7 हॉटस्पॉट, बरेली में एक हॉटस्पॉट, बुलंदशहर में 3 हॉटस्पॉट, बस्ती में 3 हॉटस्पॉट, फिरोजबाद में 3 हॉटस्पॉट, सहारनपुर में 4 हॉटस्पॉट, महाराजगंज के 3 हॉटस्पॉट, सीतापुर में एक हॉटस्पॉट और लखनऊ में 12 हॉटस्पॉट को चिन्हित किया गया है.
लखनऊ के 11 हॉटस्पॉट
-डॉक्टर नाज़िया के घर के आसपास का इलाका विजय खंड
-कैफ़ अली आब्दी के घर के आसपास का इलाका इंदिरानगर
-डॉक्टर तौसीफ हैदर के घर के आसपास का इलाका अलीना एंक्लेव खुर्रम नगर
-यश ठाकुर के घर के आसपास का इलाका विशालखण्ड आंशिक रूप से सील होगा
-मस्जिद अलीजान ,सदर
-मोहम्मदी मस्जिद अस्तबल, चारबाग
-फूलबाग मस्जिद ,कैसरबाग
-मोहम्मदिया मस्जिद, मुजम्मिल नगर सहादतगंज
-लाल मस्जिद ,आलमनगर तालकटोरा
-नजरबाग मस्जिद ,कैसरबाग
-खजूर वाली मस्जिद, त्रिवेणी नगर
-अली हयात मस्जिद, फैजुल्लागंज, मड़ियाव
-रजौली मस्जिद ,गुडंबा
कानपुर के हॉटस्पॉट
-हलीम मुस्लिम स्कूल, चमनगंज
-हुमायूं मस्जिद कर्नलगंज
-हाजी इनायत मस्जिद कुलीबाजार
-शेख लालमन मस्जिद कुलीबाजार
-हाता वाली मस्जिद कुलीबाजार
-खैर मस्जिद, मछरिया, नौबस्ता
-नमीमाबाद मस्जिद, मछरिया
-मदरसा हिदायतउल्ला, मछरिया
-सूफा मस्जिद बाबू पुरवा
-बिलाल मस्जिद मुंशीपुरवा
-कजियानी मस्जिद घाटमपुर
-रहमानिया मस्जिद घाटमपुर
-बड़ी मस्जिद, बरीपाल सजेती
मेरठ के हॉटस्पॉट
-नौचंदी क्षेत्र का शास्त्रीनगर सेक्टर 13,
-कोतवाली क्षेत्र का सराय बहलीम,
-खरखौदा क्षेत्र का हुमायूनगर,
-लिसाड़ी गेट क्षेत्र के हकीमुद्दीन मस्जिद से जमुना नगर रोड,
-सिविल लाइन क्षेत्र के हरनाम दास रोड और सूर्या नगर,
-सरधना क्षेत्र की मदीना मस्जिद आजाद नगर कॉलोनी,
-भावनपुर क्षेत्र का पचपेड़ा, फलावदा क्षेत्र का महलका,
-मवाना थाना का अराफात वाली मस्जिद मोहल्ला कल्याण सिंह,
-छप्पर वाली मस्जिद मोहल्ला मुन्नालाल और ए एस डिग्री कॉलेज मोहल्ला बड़ा महादेव,
-सरूरपुर थाना क्षेत्र के खिवाई कस्बा
शामली के हॉटस्पॉट
-ङिांझाना कस्बा,
-नानुपुरी मोहल्ला, तिमरसा,
-भैंसानी इस्लामपुर,
सहारनपुर के हॉटस्पॉट
-दुमङोड़ा,
-लोहानी सराय,
-ढोलीखाल, यहियाशाह,
-पक्का बाग, हबीबगढ़, महीपुरा.
बरेली का हॉटस्पॉट
-सुभाषनगर
फिरोजाबाद के हॉटस्पॉट
-थाना रसूलपुर क्षेत्र के दुर्गेशनगर
-शीशग्रान और मोती मस्जिद
-होली वाली भटटी वाला क्षेत्र
बस्ती के हॉटस्पॉट
-तुर्कहिया
-मिल्लतनगर
-गिदही
महाराजगंज के हॉटस्पॉट
-कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम बड़हरा इंद्रदत्त, कम्हरिया खुर्द
-पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर कुर्थिया व विशुनपुर फुलवरिया.
सीतापुर का हॉटस्पॉट
-खैराबाद
आगरा के हॉटस्पॉट
-सार्थक नर्सिंग होम, न्यू आगरा
-रेलवे कालोनी, आगरा
-एनीमेंट अपार्टमेंट, हरीपर्वत
-मोहनपुरा रावली, रकाबगंज
-एसआर हॉस्पिटल नामनेर, सदर
-कृष्णा विहार जीवन मंडी, छत्ता
-आजमपाड़ा, शाहगंज
-गली रंगरेजान, मंटोला
-गांव मघटई, जगदीशपुरा
-हींग की मंडी, कोतवाली
-तोपखाना, नाई की मंडी
-अड्डा वजीरपुरा, हरीपर्वत
-गढ़ैया, ताजगंज
-साबुन कटरा, एमएमगेट
-सीतानगर, एत्माउद्दौला
-चरसूगेट घटिया, हरीपर्वत
-किशोरपुर जगदीशपुरा
-तेहरा, सैंया
-सुभाषनगर , कमलानगर न्यूआगरा
-गांव हसनपुर, खंदौली
-बसंत बिहार कमला नगर न्यूआगरा
-छिली ईट रोड क्लीनिक हरीपर्वत
वाराणसी के हॉटस्पॉट
-मदनपुरा
-बजरडीहा
-लोहता
-गंगापुर नगर
नोएडा के हॉटस्पॉट
-नोएडा सेक्टर 137, 135 व इससे जुड़े सेक्टर,
-दादरी क्षेत्र के दो गांव अच्छेजा और बिसनोली, ओमिक्रान ग्रेटर नोएडा और घोड़ी बछेड़ा गांव,
-ग्रेटर नोएडा सेक्टर अल्फा-1 और जीटा,
-पतवाड़ी गांव और ग्रेटर नोएडा वेस्ट का सेक्टर 2,
-ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौड़ सिटी,
-नोएडा सेक्टर 37 और 27,
-नोएडा सेक्टर 50, 44 और 100,
-नोएडा सेक्टर-5 और आसपास के सेक्टर,
-नोएडा सेक्टर 62 और आसपास के सेक्टर,
-नोएडा सेक्टर 74 व 78,
-नोएडा सेक्टर 150 व आसपास के सेक्टर
गाजियाबाद के हॉटस्पॉट
-केडीपी ग्रैंड सवाना (राजनगर एक्स.),
-गिरनार सोसायटी (कौशांबी),
-मसूरी,
-कोविड-19 अस्पताल मुरादनगर,
-वैशाली सेक्टर-6,
-वसुंधरा सेक्टर-2बी,
-पसौंडा,
-बी 77/ जी-5 शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2,
-सेवियर सोसायटी मोहननगर,
-खाटू श्याम कॉलोनी दुहाई,
-नाईपुरा लोनी, नं
-दग्राम मस्जिद के पास का क्षेत्र,
-ऑक्सी होम भोपुरा
बुलंदशहर के हॉटस्पॉट
-सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र का गांव वीरखेड़ा
-नगर कोतवाली क्षेत्र का मोहल्ला रुकनसराय
-जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र शिव कुमार जनता इंटर कालेज और आसपास के मोहल्ले लोध राजपूतान, बंशीधर, अंसारियान, आहनग्राहन शामिल हैं.
अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि इन जिलों के हॉटस्पॉट इलाकों की स्थिति की समीक्षा 14 अप्रैल को होगी, उसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा. इन 15 जगहों पर कोई भी दुकान नहीं खुलेंगी. इन इलाकों के लिए जारी विशेष पास धारकों को ही इन इलाकों में आने-जाने की इजाजत होगी.
उन्होंने बताया कि फायर बिग्रेड के वाहनों से इन हॉटस्पॉट को पूरी तरह सेनीटाइज करने का आदेश सीएम योगी ने दिया है. प्रदेश में बिना मास्क लगाकर बाहर निकलने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी.
प्रदेश के डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने बताया कि जिन हॉटस्पॉट को सील किया जा रहा है वहां किसी प्रकार के आवाजाही नहीं होगी. इन इलाकों में सप्लाई की व्यवस्था सिर्फ होम डिलीवरी के जरिये ही होगी. फल, सब्जी, दवा, राशन इत्यादि की व्यवस्था होम डिलीवरी के माध्यम से हर घर तक पहुंचेगी. उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए हर एरिया व लोगों को चिन्हित कर क्वारंटीन व सेनीटाइज करने का काम किया जा रहा है. इन इलाकों में ड्रोन की सहायता से निगरानी की जाएगी.
ये हैं दिल्ली के हॉटस्पॉट या कॉन्टेनमेंट इलाके
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली के हॉटस्पॉट या कॉन्टेनमेंट इलाकों को सील कर दिया गया है. इसका मतलब हुआ कि इन इलाकों से न तो कई बाहर आ सकेगा और न इन इलाकों में कोई जा सकेगा. हालांकि सभी जरूरी सामान पहुंचते रहेंगे. इन इलाकों में रहने वाले लोगों को न घबराने की सलाह देते हुए मुख्यमंत्री ने इस सीलिंग की प्रक्रिया को बेहद रोचक ढंग से बताया. जानकारी के मुताबिक, दरअसल इन इलाकों को सील्ड (S.H.I.E.L.D) किया गया है. सील्ड का अर्थ बताते हुए अरविंद केजरीवाल कहते हैं,एस(S) का मतलब संक्रमित इलाके को सील करना, एच(H) का मतलब होम क्वारंटीन करना, आइ (I)का मतलब ऐसे लोगों को आइसोलेट एवं ट्रेस करना जो किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हों. ई (E) का मतलब एसेंशियल कमोडिटी की सप्लाई जारी रहेगी.एल (L) का मतलब लोकल सैनेटाइजेशन और डी (D) का मतलब डोर टू-डोर लोगों का चेकअप.
-गांधी पार्क, मालवीय नगर, और नई दिल्ली के प्रभावित गलियों में
-एल-1 संगम विहार की गली नंबर-6
-शाहजहानाबाद, प्लॉट नंबर-1, सेक्टर 11, द्वारक
-दिनपुर गांव
-मरकज मस्जिद एवं निजामुद्दीन बस्ती
-निजामुद्दीन (पश्चिम), डी एवं जी ब्लॉक
-बी-ब्लॉक जहांगीरपुरी
-एच.नं. 141से एच.नं. 180, गली नंबर 14 कल्याण पुरी
-मानसारा अपार्टमेंट, वशुंधरा एन्क्लेव, दिल्ली
-खिचड़ीपुर गली नंबर-3 इसमें एच.नं.5/387 खिचड़ीपुर गली भी शामिल
-गली नंबर-9, पांडव नगर, दिल्ली-110092
-वर्धमान अपार्टमेंट, मयूर विहार फेज-1, एक्सटेंशन, दिल्ली
-मयूरध्वज अपार्टमेंट, आइपी एक्सटेंशन, पड़पड़गंज दिल्ली
-गली नंबर-4, एच. नं.जे-3/115 (नगर डेयरी) से एच. नं.जे-3/108 (अनारवाली मस्जिद चौक), किशनकुंज एक्सटेंशन,दिल्ली
-गली नंबर-4, एच.नं. जे 3/101 से जे. 3/107 कृष्णकुंज एक्सटेंशन, दिल्ली
-पश्चिमी विनोद नगर दिल्ली-110092 में गली नंबर-5,ए ब्लॉक, एच.नं.ए-176 से ए-189
-दिलशाद गार्डेन में जे एवं के, एल एवं एच पॉकेट
- ओल्ड सीमापुरी में जी,एच और जे ब्लॉक
-दिलशाद कॉलोनी में एफ 70-90 ब्लॉक
-झिलमिल कॉलोनी में प्रताप खंड
***

