सस्ती कैब ढूंढने में मदद करेगी एल्फा मोबाइल एप्लीकेशन

एल्फा मोबाइल एप्लीकेशन एक ऐसी एप्लीकेशन है, जो एग्रीगेटर का काम करेगी. यहां कोई भी यूजर एक क्लिक में आसानी से अलग अलग मोबाइल एप्लीकेशन बेस्ड कैब सर्विस के किरायों की तुलना कर पाएगा. 

फोटो सौजन्यः इंडिया टुडे
फोटो सौजन्यः इंडिया टुडे

दिल्ली एनसीआर समेत देश के सभी बड़े शहरों में ओला-ऊबर का चलन जोर पर है. सस्ती कैब ढूंढने के लिए हम अक्सर एक के बाद दूसरी एप्लीकेशन पर जाते हैं और फेयर को कम्प्येर करते हैं. इस बीच समय भी ज्यादा नष्ट होता है और पीक टाइम में किराया बढ़ते भी देर नहीं लगती. इसी समस्या का समाधान लेकर आई है एल्फा: कैब कम्प्येर मोबाइल एप्लीकेशन. 

एल्फा मोबाइल एप्लीकेशन एक ऐसी एप्लीकेशन है, जो एग्रीगेटर का काम करेगी. यहां कोई भी यूजर एक क्लिक में आसानी से अलग अलग मोबाइल एप्लीकेशन बेस्ड कैब सर्विस के किरायों की तुलना कर पाएगा. सबसे कम किराए वाले सर्विस प्रोवाइडर से कैब बुकिंग भी एल्फा के ही माध्यम से हो जाएगी. आने वाले दिनों में जैसे जैसे कंपनियां बढ़ेगी तो उनको इसके डेटाबेस में जोड़ा जा सकता है. 

एल्फा एप्लीकेशन को नितिन नाम की जोड़ी ने बनाया है. चंडीगढ़ में रहने वाले नितिन ने अमेरिका में रहने वाले डॉ नितिन रावत के साथ कैब बुकिंग में होने वाली समस्याओं को महसूस करके इसका हल निकाला है. मोबाइल एप्लीकेशन बनाने वाली इस जोड़ी को फंडिंग की तलाश है. अब तक इस पर तीन लाख रुपए का निवेश किया जा चुका है. नितिन की योजना भारत के बाद इसे दुनिया के अन्य बाजारों में भी लॉन्च करने की है. 

इस एप्लीकेशन के अब तक 1 हजार से ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं. गूगल प्ले स्टोर पर इसकी रेटिंग 4.2 स्टार है. इस एप्लीकेशन का साइज 2.6 एमबी है. यूजर्स ने प्रतिक्रियाओं में इस एप्लीकेशन को अच्छे कमेंट दिए हैं. इस एप्लीकेशन में यूजर्स की ओर से सुझाए गई दिक्कतों को दूर करके नया वर्जन भी लॉन्च किया जाएगा.

***

Read more!