जानिए भारत का डिजिटल प्रोफाइल
जानिए भारत के लोगों में कितना इस्तेमाल होता है डेटा का. क्या है देश का डिजिटल प्रोफाइल

भारत का डिजिटल प्रोफाइल
-46.21 करोड़, भारत में इंटरनेट के कुल उपभोक्ता हैं. यह कुल आबादी का करीबन 34 फीसदी है. वैश्विक अनुपात 53 फीसदी का है, यानी दुनिया भर में देशों की आबादी के 53 फीसदी लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं.
--भारत में 61 फीसदी लोग रोजाना इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं.
--एक उपभोक्ता औसतन 7 घंटे 25 मिनट समय रोजाना इंटरनेट पर बिताता है
--43.03 करोड़ लोग इंटरनेट का इस्तेमाल फोन पर करते हैं, यह वेब ट्रैफिक का 79 फीसदी है.
--देश में करीब 25 करोड़ सोशल मीडिया यूजर हैं, यानी कुल आबादी का 19 फीसदी, वैश्विक अनुपात कुल आबादी का 42 फीसदी है
--सोशल मीडिया में पहुंच के लिहाज से भारत 31 फीसदी की दर से भारत तेजी से विकास के लिहाज से दूसरे पायदान पर है.
--एक उपभोक्ता औसतन 2 घंटे 26 मिनट समय रोजाना सोशल मीडिया पर बिताता है
--भारत में 25 करोड़ फेसबुक उपभोक्ता हैं, 20 करोड़ व्हाट्सऐप उपभोक्ता हैं और करीबन 5.3 करोड़ इंस्टाग्राम के उपभोक्ता हैं.
स्रोतः वी आर सोशल ऐंड हूटसूट की ग्लोबल डिजिटल रिपोर्टभारत का डिजिटल प्रोफाइल
***

