समाचार सारः मुकुल के लिए कुर्सी
मुकुल रॉय ने हाल ही में तृणमूल कांग्रेस में वापसी की है, के बारे में माना जा रहा है कि उन्हें जल्द ही पश्चिम बंगाल विधानसभा की लोक लेखा समिति का चेयरमैन बनाया जाएगा

मुकुल रॉय: तृणमूल कांग्रेस में वापसी
मुकुल रॉय, जिन्होंने 2017 में भाजपा जाने के बाद हाल ही में तृणमूल कांग्रेस में वापसी की है, के बारे में माना जा रहा है कि उन्हें जल्द ही पश्चिम बंगाल विधानसभा की लोक लेखा समिति का चेयरमैन बनाया जाएगा.
परंपरा के मुताबिक, यह प्रतिष्ठित पद अमूमन विपक्षी दल के नेता को दिया जाता है. लेकिन, एक पेच है—रॉय ने अभी भी औपचारिक रूप से इस्तीफा नहीं दिया है और विधानसभा के दस्तावेजों में वे अभी भी भाजपा के विधायक हैं.
टीएमसी ने पहले भी ऐसा किया है—2016 में, पार्टी ने कांग्रेस छोड़कर आए मानस भुइयां को और 2017 में शंकर सिंघा को यह पद दिया था.