समाचार सारः शाश्वत गोरक्षक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुर्सी संभालने के बाद से गोरक्षा के लिए लगातार कोशिशें की हैं—राज्य में बड़े पैमाने पर अवैध बूचड़खाने बंद किए गए हैं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुपोषण की समस्या से निबटने का नया तोड़ निकाला है.
उन्होंने हाल ही में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश भेजे हैं कि उन सभी परिवारों को एक स्वस्थ-सुंदर गाय दी जाए जिनके घरों में कुपोषित बच्चे हैं. इसके साथ ही, हर महीने उन्हें गाय के चारे के लिए 900 रुपए भी दिए जाएं.
जिलाधिकारियों ने इस बारे में कवायद शुरू भी कर दी है और उम्मीद है कि सितंबर के आखिर से गोशालाओं से राज्य भर में ऐसे परिवारों को गाएं दी भी जाने लगेंगी.
कुर्सी संभालने के बाद से योगी ने गोरक्षा के लिए लगातार कोशिशें की हैं—राज्य में बड़े पैमाने पर अवैध बूचड़खाने बंद किए गए हैं और आवारा गायों के लिए हर जिले में 1.15 करोड़ रुपए की लागत से गोशालाएं बनवाई गई हैं.
योगी ने खुद भी, गोरखनाथ मंदिर परिसर में एक गोशाला बनवाई है और वे जब भी गोरखपुर जाते हैं इस गोशाला की 500 गायों को अपने हाथों से चारा खिलाते हैं. यानी एक बार गोरक्षक, हमेशा गोरक्षक