समाचार सारः योगी का 'शेर'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने भाषणों में धाराप्रवाह संस्कृत श्लोक और चौपाइयों के इस्तेमाल के लिए जाने जाते हैं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने भाषणों में धाराप्रवाह संस्कृत श्लोक और चौपाइयों के इस्तेमाल के लिए जाने जाते हैं.

शायद इसी वजह से 22 अगस्त को विधानसभा में उनके भाषण पर कइयों की भौंहे उठ गईं. यह बताते हुए कि उनके कार्यकाल में अपराध की दर कम हो गई है, उन्होंने मंसूर उस्मानी के एक शेर के जरिए सपा और बसपा के विरोध पर तंज कसा. शेर था:

चमन को सींचने में पत्तियां कुछ झड़ गई होंगी/ यही इल्जाम है हम पर चमन से बेवफाई का/ मसल डाला जिन्होंने कलियों को खुद अपने हाथों से/ वे दावा कर रहे हैं अब चमन की रहनुमाई का.

भई वल्लाह!

Read more!