समाचार सारः सब पास

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने कक्षा 10 के सभी 5,30,000 विद्यार्थियों को फाइनल की परीक्षा के बिना ही उत्तीर्ण करने का फैसला लिया, आखिरकार आज के छात्र कल के मतदाता भी तो होते हैं.

मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव
मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव

देशव्यापी लॉकडाउन के चलते भले ही कई राज्यों में वार्षिक परीक्षा बाधित हुई हो और विद्यार्थियों का भविष्य संकट में पड़ गया हो लेकिन तेलंगाना में ऐसा नहीं है.

मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने कक्षा 10 के सभी 5,30,000 विद्यार्थियों को फाइनल की परीक्षा के बिना ही उत्तीर्ण करने का फैसला लिया है.

छात्रों का ग्रेड आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर निर्धारित किया जाएगा.

राज्य के विश्वविद्यालयों में भी कुछ इसी तरह का उपहार दिए जाने की प्रतीक्षा की जा रही है. आखिरकार आज के छात्र कल के मतदाता भी तो होते हैं.

***

Read more!