समाचार सारः नहीं रहेगी डिजिटल खाई
आइटी मंत्री रवि शंकर प्रसाद 'एक योजना शुरू करने वाले हैं. वाणी' योजना के तहत स्थानीय गल्ले की दुकानों में अपेक्षाकृत सस्ते ब्रॉडबैंड कनेक्शन सिम कार्ड की तरह बेचे जाएंगे

इलस्ट्रेशनः सिद्धांत जुमडे
भारत में ब्रॉडबैंड की दरें दुनिया में सबसे कम हैं, फिर भी यह काफी लोगों की पहुंच से दूर है.
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आइटी मंत्री रवि शंकर प्रसाद इस डिजिटल खाई को पाटने के लिए एक योजना शुरू करने वाले हैं.
'वाणी' योजना के तहत स्थानीय गल्ले की दुकानों में अपेक्षाकृत सस्ते ब्रॉडबैंड कनेक्शन सिम कार्ड की तरह बेचे जाएंगे.
इस योजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए जल्द ही पेश किया जाने वाला है. कनेक्शन की दरें 100 रु. से कम हो सकती हैं और इसमें कुछ घंटे के लिए कनेक्शन लेने के भी विकल्प होंगे.
***