समाचार सारः मिलनसार चौहान
शिवराज सिंह स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्र के घर नाश्ता करने पहुंच गए, बातचीत उस गतिरोध को लेकर हुई, जिसमें चौहान ने मिश्र की पसंद के कुछ अधिकारियों की पोस्टिंग को खारिज कर दिया था.

इलस्ट्रेशनः सिद्धांत जुमडे
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हाल ही में राज्य के गृहमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्र के घर नाश्ता करने के लिए पहुंच गए.
इस मुलाकात ने कई अटकलों को जन्म दे दिया क्योंकि मिश्र एकमात्र ऐसे कैबिनेट मंत्री हैं जिनसे मिलने चौहान उनके घर गए हैं.
माना जा रहा है कि उनकी बातचीत उस गतिरोध को लेकर हुई है जिसमें चौहान ने मिश्र की पसंद के कुछ अधिकारियों की पोस्टिंग को खारिज कर दिया था.
दोनों नेताओं के बीच रिश्तों में खटास का इतिहास रहा है लेकिन ऐसा कौन सा मुद्दा है जिसका समाधान चाय और नाश्ते पर नहीं हो सकता है.
***