समाचार सारः कोरोना बना मौका

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी रहे आइएएस अफसर नवनीत सहगल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किनारे कर रखा था

नवनीत सहगल
नवनीत सहगल

पिछली सपा सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी रहे आइएएस अफसर नवनीत सहगल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किनारे कर रखा था.

पहले इन्हें खादी ग्रामोद्योग जैसे महत्वहीन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया और बाद में मध्यम, लघु और सूक्ष्म उद्योग (एमएसएमई) विभाग भी थमा दिया.

कोरोना संकट में मास्क मुहैया कराने की मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के लिए सहगल ने छह लाख मीटर खादी का कपड़ा दिलाया.

रैपिड टेस्टिंग किट का निर्माण शुरू करने के पीछे भी एमएसएमई विभाग ही है. ऐसे में कोरोना संकट सहगल के लिए बड़े मौके की तरह आया.

***

Read more!