समाचार सार: होश ठिकाने

बिहार के मुख्यमंत्री ने विधानसभा में अपनी आलोचना करने पर तेजस्वी को मजाकिया अंदाज में डांट लगाते हुए कहा कि यह हक सिर्फ उनके पिता (लालू यादव) को प्राप्त था

नीतीश कुमार
नीतीश कुमार

अमिताभ श्रीवास्तव

असल में नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बीच उभरे गुरु-चेले के रिश्ते ने भाजपा को रास्ते पर ला दिया है?

बिहार के मुख्यमंत्री ने विधानसभा में अपनी आलोचना करने पर तेजस्वी को मजाकिया अंदाज में डांट लगाते हुए कहा कि यह हक सिर्फ उनके पिता (लालू यादव) को प्राप्त था.

दो दिन बाद तेजस्वी ने उनके जन्मदिन पर ट्वीट कर बधाई दी और उन्हें अपना 'अभिभावक' कहा. ऐसी नजदीकी का संकेत भाजपा को सकते में लाने के लिए काफी था.

इसी वजह से भाजपा विधानसभा में राष्ट्रीय स्तर पर एनआरसी के खिलाफ नीतीश के प्रस्ताव पर उनके साथ खड़ी रही.

***

Read more!