विरोध के स्वर

यह नामकरण कमल के लिए बंगाली शब्द 'पोद्दो' के आधार पर हुआ है. छात्रों ने तय किया था कि वे दीक्षांत समारोह में राज्यपाल (वे ही विवि के कुलपति हैं) की मौजूदगी का विरोध करेंगे.

जगदीप धनकड़
जगदीप धनकड़

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकड़ को रोज नए विशेषण मिल रहे हैं. ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार और उनके बीच टकरावों को देखते हुए तृणमूल कांग्रेस से राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे ने पिछले दिनों उन्हें राज्यपाल से ज्यादा 'राजनीतिपाल' बताया था.

अब जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्र उन्हें 'पोद्दोपाल' कह रहे हैं. यह नामकरण कमल के लिए बंगाली शब्द 'पोद्दो' के आधार पर हुआ है. छात्रों ने तय किया था कि वे दीक्षांत समारोह में राज्यपाल (वे ही विवि के कुलपति हैं) की मौजूदगी का विरोध करेंगे. उधर, धनकड़ विवि कार्यकारिणी की उस बैठक में शामिल होने पर जोर दे रहे थे जिसे उनकी उपस्थिति के बारे में फैसला करना था. अंतत: मामला ज्यादा ही उग्र साबित हुआ.

***

Read more!