सुर्खियांः दबंग विरोध

दबंग नेता पप्पू यादव उर्फ राजेश रंजन ने हाल में बहुतों का दिल जीत लिया. उन्होंने पटना में बाढग़्रस्त कॉलोनियों में कमर तक पानी में उतर कर जरूरत का सामान बांटा.

पप्पू यादव
पप्पू यादव

पूर्व सांसद तथा बिहार के दबंग नेता पप्पू यादव उर्फ राजेश रंजन ने हाल में बहुतों का दिल जीत लिया.

उन्होंने पटना में बाढग़्रस्त कॉलोनियों में कमर तक पानी में उतर कर जरूरत का सामान बांटा. फिर, पानी उतरा तो सरकार की निष्क्रियता के विरोध में वे कचरे से भरा ट्रैक्टर लेकर एक मंत्री के घर पहुंच गए.

दुर्भाग्य से, इसमें कुछ खलल पड़ गया. पटना पुलिस ने सही ड्राइविंग लाइसेंस न होने से उन पर 5,000 रु. का जुर्माना लगा दिया. नाम कमाने के लिए छोटी-मोटी कीमत ज्यादा तो नहीं!

***

Read more!