सुर्खियांः हिंदी-चीनी की माहिर
चीनी भाषा की जानकार प्रियंका सोहोनी प्रधानमंत्री मोदी के लिए शी जिनपिंग की मंदारिन का हिंदी में अनुवाद और चीनी राष्ट्रपति के लिए हिंदी से मंदारिन में अनुवाद कर रही थीं

प्रियंका सोहोनी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल ही में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अनौपचारिक शिखर वार्ता बहुत सफल रही, कम से कम तस्वीरों से तो ऐसा ही लगता है.
लेकिन इस बैठक के दौरान दोनों सरकारों के प्रमुखों के साथ खूबसूरत साड़ी पहने जो महिला दिखीं वे कौन हैं? यह पता चला है कि वे बीजिंग में भारतीय दूतावास में फर्स्ट सेक्रेटरी (राजनैतिक) प्रियंका सोहोनी हैं जो प्रधानमंत्री मोदी के लिए शी जिनपिंग की मंदारिन का हिंदी में अनुवाद और चीनी राष्ट्रपति के लिए हिंदी से मंदारिन में अनुवाद कर रही थीं.
चीनी भाषा की जानकार और चीनी-हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद की विशेषज्ञ इस विदेश सेवा अधिकारी के लिए यह बाएं हाथ का खेल है.
***