सुर्खियांः भरोसेमंद जमात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भले ही आश्वासन दिया हो कि चार महीने में जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य हो जाएंगे, पर उनकी पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ रही है

विक्रम शर्मा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भले ही आश्वासन दिया हो कि चार महीने में जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य हो जाएंगे, पर उनकी पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ रही है.
भाजपा घाटी में विश्वास बहाली के लिए 'भारत समर्थक' जमातों पर भरोसा कर रही है. राज्य के गुर्जर-बकरवाल समुदायों को रिझाने के प्रयासों पर पार्टी को बड़ी उम्मीदें हैं.
2011 की जनगणना के मुताबिक, राज्य की आबादी में उनकी संख्या 8.7 फीसद है.
पार्टी ने दोनों अनुसूचित जनजातियों के लिए विधानसभा सीटों में आरक्षण का वादा किया है और घाटी में असंतोष दूर करने के लिए काम करने का दावा कर रही है.
***