सुर्खियांः डच की ओर
भारत के साथ रिश्तों को मजबूती देने के लिए नीदरलैंड्स के किंग विलियम-अलेक्जेंडर और क्वीन मैक्सिमा इस महीने के अंत में करीब 200 लोगों के शिष्टमंडल के साथ नई दिल्ली का दौरा करेंगे

विलियम-अलेक्जेंडर और वेणु राजमोनी
भारत के साथ रिश्तों को मजबूती देने के लिए नीदरलैंड्स के किंग विलियम-अलेक्जेंडर और क्वीन मैक्सिमा इस महीने के अंत में करीब 200 लोगों के शिष्टमंडल के साथ नई दिल्ली का दौरा करेंगे.
इस दौरे की भूमिका के तौर पर 30 सितंबर को द हेग में भारतीय राजदूत वेणु राजमोनी की किताब इंडिया ऐंड द नीदरलैंड्स के लोकार्पण के दौरान उसकी पहली प्रति किंग को भेंट की गई. यह किताब दोनों देशों के व्यापारिक और सांस्कृतिक रिश्तों की खोज करती है.
मसलन, शुरुआती एशियाई जीव-जंतुओं में से एक, 17वीं सदी के होर्टस मालाबारीकस की कहानी हो या 17वीं सदी के तमिल निवासी गेरिट मोसोपतम की जो नीदरलैंड्स जाने वाले पहले भारतीय थे. किंग पीएम मोदी से मिलेंगे तो यह उनके लिए ब्रीफिंग नोट की तरह है.
***