समाचार सार-भटके उड़नखटोले

10 अप्रैल को गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ भी ऐसा ही हुआ. उनका हेलिकॉप्टर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव की रैली वाली जगह पर उतर गया था.

इलस्ट्रेशनः सिद्धांत जुमडे
इलस्ट्रेशनः सिद्धांत जुमडे

अपने गंतव्य से भटके हेलिकॉप्टरों में बैठे वीआइपी अप्रैल में पूरा महीना बिहार के ग्रामीणों का मनोरंजन करते रहे हैं. 9 अप्रैल को लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख राम विलास पासवान और उपमुख्यमंत्री को लेकर जा रहे हेलिकॉप्टर को खराब मौसम के कारण गया के पास मैदान में उतारना पड़ा जिसे देखने के लिए गांववालों की भीड़ लग गई.

10 अप्रैल को गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ भी ऐसा ही हुआ. उनका हेलिकॉप्टर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव की रैली वाली जगह पर उतर गया था. 30 मिनट बाद वह गंतव्य की तरफ गया. इसके बाद 26 अप्रैल को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की बारी थी.

उनका हेलिकॉप्टर गंतव्य से करीब 20 किमी दूर रोसड़ा में उतर गया था. अप्रत्याशित रूप से उतरे इन हेलीकॉप्टरों ने गांववालों का भरपूर मनोरंजन किया. कुछ उन पर सवार होने की भी कोशिश करने लगे तो कुछ सेल्फी लेने में लगे रहे.

Read more!