राजनैतिक अस्थिरता के बीच गोवा में किसने बजाई चैन की बंसी ?
गोवा के डीजीपी की चैन भरी बांसुरी की धुन.

गोवा के डीजीपी मुक्तेश चंदर
गोवा की राजनैतिक अस्थिरता से निराशा हो रही हो तो आप प्रदेश के डीजीपी मुक्तेश चंदर की बांसुरी की धुनों को सुनकर सुकून महसूस कर सकते हैं.
इस जाने-माने बांसुरी वादक ने हाल में अपने एल्बम का तीसरा भाग 'नॉस्टैलजिक फ्लुट मैजिक' जारी किया, जिसमें 10 हिंदी फिल्मी गीतों पर उनका बांसुरी वादन है. जिस राज्य में अपराध कम हो, वहां के पुलिस प्रमुख चैन की बंसी तो बजा ही सकते हैं?
***

